लाइव न्यूज़ :

फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग करने में व्यस्त थी मां, 10 वीं मंजिल से गिरकर हुई जुड़वा बच्चों की मौत

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 15, 2021 16:14 IST

रोमानिया की एक महिला की फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग में इतनी व्यस्त थी कि उसे पता ही नहीं चला कि कब उसके दो छोटे बच्चे 10 वीं मंजिल से गिरकर मार गए । बाद में महिला को इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी । इसपर मामले में महिला ने अपनी दोस्त पर आरोप लगाया है ।

Open in App
ठळक मुद्देलाइव स्ट्रीमिंग करने में व्यस्त थी मां , दोस्त को दी थी बच्चे संभालने की जिम्मेदारी10 वीं मंजिल से गिरकर बच्चों की दर्दनाक मौत, मां ने पुलिस को दी सफाईमहिला ने अपनी दोस्त पर बच्चों का ख्याल न रखने का आरोप लगाया

रोम : सोशल मीडिया की लत इंसान के लिए कभी-कभी खतरनाक साबित हो सकती है । ऐसा ही एक वाक्या रोमानिया में हुआ , जब महिला फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग में इस कदर मशगूल थी कि उसे पता ही नहीं चला कि कब उसके जुड़वां बच्चे खेलते-खेलते 10वीं मंजिल से गिर गए । महिला को पुलिस से पता चला कि उसके दोनों बच्चे अब इस दुनिया में नहीं हैं । महिला की सोशल मीडिया सनक ने उसके दो मासूम बच्चों की जान ले ली ।न्यूज वेबसाइट द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना रोमानिया के प्लोइस्टी शहर की है । एंड्रिया नाम की एक महिला अपने घर में फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग में इतनी व्यस्त थी ।  इसी दौरान उसके जुड़वां बच्चे कथित तौर पर खेलते-खेलते 10वीं मंजिल से नीचे जा गिरे । एंड्रिया लाइव स्ट्रीमिंग में इतना खोई हुई थी कि उसे पता ही नहीं चला कि बच्चे गिर गए हैं बल्कि उसे अपने बच्चों की चीख भी सुनाई नहीं दी । 

चौंकाने वाली इस घटना की सूचना मिलते ही लोकल पुलिस फौरन मौके पर पहुंची,जहां उन्हें बच्चों की मौत से बेखबर एंड्रिया फेसबुक पर लाइव चैटिंग करती हुई मिली ।  पुलिस अफसरों ने उसे बताया कि उसके बच्चों के साथ क्या हुआ है । महिला ने खुद को निर्दोष बताया है और उसका कहना है कि वह दूसरे कमरे में बड़े बेटे के साथ थी, जबकि दोनों बच्चे उसकी दोस्त के देखरेख में थे । उसे उसके बारे में कुछ नहीं पता था । 

एंड्रिया ने अपने दोस्त पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बच्चे खिड़की तक नहीं पहुंच सकते लेकिन चश्मदीदों का कहना है कि उन्होंने बच्चों को खिड़की पर खुद चढ़ते हुए देखा था । वहीं एंड्रिया की दोस्त ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है । उसने कहा कि वह बच्चों की पूरा ख्याल रखती थी और उसे बिल्कुल पता नहीं चला कि ये सब कैसे हो गया । इस हादसे के बाद लोग मां को ही दोष दे रहे हैं कि उसने अपने बच्चों का ध्यान नहीं रखा ।  

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो