लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने 'जय महाराष्ट्र' के साथ ट्वीट कर विपक्ष पर साधा निशाना, लोगों ने ट्रोल कर कहा- बेफिक्र रहो जल्दी आप भी...

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 3, 2019 14:19 IST

महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार का गठन हो चुका है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार(29 नवंबर) को दोपहर बाद औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार का गठन हो चुका है।संजय राउत शिवसेना से राज्यसभा सांसद हैं। 57 वर्षीय राउत शिवसेना के प्रवक्ता भी हैं।

महाराष्ट्र की सिसायी लड़ाई में सोशल मीडिया पर जो नाम सबसे चर्चा में रहा, वह हैं, शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत का। तकरीबन एक महीने तक चले महाराष्ट्र के पावर गेम में शिवसेना नेता संजय राउत ने आए दिन शायराना अंदाज में ट्वीट कर विपक्षियों को तंज कसा है। संजय राउत का ये अंदाज सत्ता में काबिज होने के बाद भी जारी है। संजय राउत ने आज ( 3 दिसंबर) भी एक शायराना अंदाज में ट्वीट किया। लेकिन अपने ट्वीट को लेकर वह खुद ट्रोल हो गए। 

संजय राउत ने ट्वीट कर लिखा है, 'हवा को गुमान था, अपनी आजादी पर, किसी ने उसे भी गुब्बारे में भर के बेच दिया!..जय महाराष्ट्र'। संजय राउत के इस ट्वीट पर 14 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं। संजय राउत ने यह ट्वीट राज्य विपक्षी पार्टी बीजेपी पर तंज करते हुए किया है।राज्य में विधानसभा चुनाव शिवसेना ने बीजेपी के साथ लड़ा था लेकिन सरकार गठन की इनकी बात नहीं बन पाई। 

इस ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, बेफिक्र रहो, जल्दी तुम भी गुब्बारे ही बेचोगे,वहां भरते रहना हवा। वहीं एक यूजर ने संजय राउत के शायराना अंदाज पर ट्वीट किया है। एक यूजर ने लिखा, शिवसैनिकों को गुमान था,अपने हिंदुत्व पर...,अपनों ने उसे भी हिन्दू विरोधियों के हाथों बेच दिया।...जय हिन्दुत्व।

महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार का गठन हो चुका है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार(29 नवंबर) को दोपहर बाद औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला है।  महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 105, कांग्रेस को 44, शिवसेना को 56 और एनसीपी को 54 सीट मिले थे। 

टॅग्स :संजय राउतउद्धव ठाकरे सरकारशिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो