लाइव न्यूज़ :

श्योपुरः भाजपा MLA सीताराम आदिवासी के दो बेटों ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट की, मामला दर्ज, वीडियो वायरल, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2022 19:11 IST

मध्य प्रदेश के श्योपुर में भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी के बेटों ने वनकर्मियों के साथ मारपीट की है। मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। हमें अवैध कटाई और खनन से तुम लोग रोकते हो।

Open in App
ठळक मुद्देधारा 323, धारा 294 और धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से पार्टी विधायक सीताराम आदिवासी के बेटे हैं। सुरक्षा चौकी पर रामराज सिंह, ऋषभ शर्मा और ड्राइवर हसन खान के साथ मारपीट की।

श्योपुरः मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कथित तौर पर अवैध रूप से पत्थर उत्खनन करने से रोकने पर वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक के दो बेटों और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें कुछ लोगों को एक समूह को पीटते हुए दिखाया गया है। पुलिस उप मंडल अधिकारी राम तिलक मालवीय ने कहा, ‘‘ धनराज, दीनदयाल, टिल्लू और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की धारा 323, धारा 294 और धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

भाजपा सूत्रों ने कहा कि धनराज और दीनदयाल श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से पार्टी विधायक सीताराम आदिवासी के बेटे हैं। एक अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि इन लोगों ने पिपरानी में एक सुरक्षा चौकी पर रामराज सिंह, ऋषभ शर्मा और ड्राइवर हसन खान के साथ मारपीट की। संपर्क करने पर भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी ने बताया कि वह पिछले पांच दिनों से भोपाल में हैं और श्योपुर पहुंचने पर घटना की जानकारी लेंगे। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहानBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा