लाइव न्यूज़ :

शेहला राशिद ने कहा, 'डियर अमित शाह आप झूठे हैं, बंद कीजिए झूठ बोलना'

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 30, 2019 12:22 IST

शेहला राशिद जेएनयू छात्रसंघ की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। 31 वर्षीय शेहला फरवरी 2016 में जेएनयू में कथित तौर पर देश विरोधी नारे लगाने के बाद सुर्खियों में आई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में जब से आर्टिकल 370 के कुछ प्रावधानों को हटाया गया है, तब से शेहला राशिद भारतीय मीडिया पर निशाना साध रही है। शेहला राशिद ने यह ट्वीट एक रिसर्च पर छपी स्टोरी को रिट्वीट करते हुए किया है।

जम्मू ऐंड कश्मीर पीपल्स मूवमेंट (JKPM) पार्टी की नेता शेहला राशिद ने फिर अपने विवादित ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। शेहला राशिद ट्वीट करते हुए कहा है कि गृहमंत्री अमित शाह आप झूठे हैं। 29 सितंबर को गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए शेहला ने लिखा है- ''डियर अमित शाह आप झूठ हैं। आपका कहना है कि कश्मीर में लड़कियों की शादी 8 से 10 साल की उम्र में की जाती है, यह एक बहुत बड़ा झूठ है। कश्मीरी लड़कियां बहुत पढ़ी लिखी होती हैं। कश्मीरी लड़कियां उच्च शिक्षित हैं और शादी में अक्सर देरी होती है क्योंकि ज्यादातर परिवार एक कामकाजी बहू को पसंद करते हैं। बंद कीजिए झूठ बोलना ''

शेहला राशिद ने यह ट्वीट एक रिसर्च पर छपी स्टोरी को रिट्वीट करते हुए किया है। वह रिसर्च केन्द्र सरकार द्वारा जारी की है। दिसमें दावा किया गया है कि कश्मीर में लड़कियों की शादी सबसे जल्द की जाती है। 

शेहला राशिद अपने इस ट्वीट के बाद ट्रोल भी हो रही हैं। एक यूजर ने एक खबर को शेयर करते हुए लिखा है ये रिपोर्ट अखबार में भी छपा है, अमित शाह झूठे नहीं हैं।

वहीं एक यूजर ने लिखा है कि आखिर क्यों कश्मीरी की उच्च शिक्षित लड़कियां पत्थरबाजी करती हैं?  

भारतीय सेना पर आरोप लगाकर विवादों में घिरी थीं शेहला राशिद

भारतीय सेना (आर्मी) पर आरोप लगाने के बाद शेहला राशिद की गिरफ्तारी की मांग भी उठी थी। शेहला राशिद ने कई ट्वीट कर आरोप लगाया था कि भारतीय सेना कश्मीरियों को बेवजह प्रताड़ित कर रही है। युवा लड़कों को पूछताछ के लिए उठाया जा रहा है और उन्हें जमकर टॉर्चर किया जा रहा है। जिसको भारतीय सेना ने झूठा बताकर खारिज कर दिया था। 

टॅग्स :शेहला राशिदजम्मू कश्मीरअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो