लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर का मोदी सरकार के खिलाफ तंजभरा ट्वीट, 'जिन्ना जीत जाएंगे', यूजर्स बोले- 'जिन्ना आपके गृह राज्य केरल में जीत रहे हैं, क्या आपने...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 27, 2020 12:54 IST

शशि थरूर ने कहा है, 'सीएए के लागू होने के बाद ये जिन्ना की टू-नेशन थ्योरी को पूरा करने जैसा है। मैं यह नहीं कहता है कि जिन्ना जीत गए हैं लेकिन वो जीत रहे हैं। लेकिन अभी देश की जनता के पास विकल्प है कि वह जिन्ना वाला देश चाहते हैं या गांधी वाला देश।'

Open in App
ठळक मुद्देसीएए और एनआरसी के विरोध में देशभर में एक महीने से ज्यादा वक्त से प्रदर्शन जारी है।एक अन्य यूजर ने लिखा है, तो फिर क्यों शाहीन बाग वाले विरोध प्रदर्शनकारी जिन्ना वाली आजादी चाहते हैं।

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लेकर देश में पिछले महीने से विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी सीएए और एनआरसी को लेकर कहा है, 'अगर सीएए के बाद एनआरसी लागू हो जाता है तो जिन्ना जीत जाएंगे।' शशि थरूर ने यह बात 26 जनवरी की देर रात को ट्वीट कर कहा। इसके साथ ही उन्होंने  एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर को भी शेयर किया है। जिसका शीर्षक भी हूबहू यही है।  

अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक शशि थरूर रविवार (26 जनवरी 2020) को जयपुर में थे। जयपुर में शशि थरूर ने 'लिटरेचर फेस्टिवल' में हिस्सा लिया था। यहीं सीएए और एनआरसी पर बात करते हुए शशि थरूर ने कहा कि अगर सीएए के बाद एनआरसी लागू होता है तो पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना जीत जाएंगे। 

शशि थरूर अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल भी हुए हैं। उनके ट्वीट के नीचे कई यूजर्स ने उनकी मोहम्मद अली जिन्ना वाली टिप्पणी की आलोचना की है। एक महिला यूजर ने लिखा है,  जिन्ना आपके गृह राज्य केरल में जीत रहे हैं। क्या आपने उन्हें रोकने की कोशिश की है? एक अन्य यूजर ने लिखा है, तो फिर क्यों शाहीन बाग वाले विरोध प्रदर्शनकारी जिन्ना वाली आजादी चाहते हैं। सीएए के विरोध को लेकर दिल्ली का शाहीन बाग सुर्खियों में इसलिए है क्योंकि यहां तकरीबन एक महीने से महिलाएं सड़कों पर बैठकर विरोध कर रही हैं।

वहीं एक यूजर ने शशि थरूर से सवाल पूछा है कि आप लोगों को गुमराह क्यों कर रहे हैं?

देखें और प्रतिक्रियाएं

अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक शशि थरूर ने कहा है, 'सीएए के लागू होने के बाद ये जिन्ना की टू-नेशन थ्योरी को पूरा करने जैसा है। मैं यह नहीं कहता है कि जिन्ना जीत गए हैं लेकिन वो जीत रहे हैं। लेकिन अभी देश की जनता के पास विकल्प है कि वह जिन्ना वाला देश चाहते हैं या गांधी वाला देश। 

टॅग्स :शशि थरूरकैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)नागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

कारोबारएआई शिखर सम्मेलनः राहुल गांधी ने कहा-तमाशा?, शशि थरूर बोले-बेहद शानदार, कहा-बड़े आयोजन में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ हो सकती...

भारतपीएम नरेंद्र मोदी से तारीफ सुनकर गदगद हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो