लाइव न्यूज़ :

'...तो सड़कों पर हिंसा करने वाले मेहमान इसलिए दिख रहे हैं', शशि थरूर और संबित पात्रा में ट्विटर पर बहस

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 20, 2019 15:38 IST

संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ बीते दिन( 19 दिसंबर) पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए। देश के कई राज्यों में धारा 144 लगा दी गई थी।

Open in App

नागरिकता संसोधन कानून (CAA) का विरोध और समर्थन करने के लिए ट्विटर एक जंग का मैदान बन गया है। लोग एक-दूसरे के ट्वीट का रिप्लाई कर रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ट्विटर पर बहस हुई। संबित पात्रा ने शशि थरूर के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ''तो ये सड़कों पर जो हिंसा करते मेहमान दिख रहे हैं, वह पहले से सुनियोजित थे क्या। तो ये मुस्लिम वोट पाने की कांग्रेस की एक चाल थी। सेकुलरिज्म का चोला पहन के मुस्लिम वोट को हथियाने का तरीका है ये सड़कों पर हिंसा का ये ही कारण है।''

जानें शशि थरूर ने क्या किया था ट्वीट 

शशि थरूर ने द प्रिंट की एक खबर को शेयर कर हुए लिखा था, ''कांग्रेस पर प्रोफेसर मोहम्मद अयूब (द प्रिंट में जिन्होंने स्टोरी लिखी है) की कही हुई हर बात से मैं सहमत नहीं हूं। इस मुस्किल वक्त में मुसलमानों को पार्टी के पीछे हथियार बनाना गलत है।''

द प्रिंट में जो खबर छपी हुई है, उसका शीर्षक है- ना ओवैसी, नाही  टीएमसी के लिए भारत के मुसलमान नागरिकता कानून के बाद कांग्रेस को वापस लाना चाहते हैं। कांग्रेस ने नागरिकता विधेयक का लोकसभा और राज्यसभा में जमकर विरोध किया था।  

संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ बीते दिन( 19 दिसंबर) पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए। देश के कई राज्यों में धारा 144 लगा दी गई थी। सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया तो वहीं 30 से 40 पुलिसकर्मी भीड़ के हाथों घायल भी हुए हैं। 12 दिसंबर को नागरिकता कानून आने के बाद से ही देश में विरोध हो रहा है। हिंसक विरोध प्रदर्शन की शरुआत दिल्ली के जामिया कैंपस से हुई। 

टॅग्स :संबित पात्राशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

कारोबारएआई शिखर सम्मेलनः राहुल गांधी ने कहा-तमाशा?, शशि थरूर बोले-बेहद शानदार, कहा-बड़े आयोजन में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ हो सकती...

भारतपीएम नरेंद्र मोदी से तारीफ सुनकर गदगद हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी