लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुरः बीमार मां को बेटा ठेले पर लेकर चार किमी दूर अस्पताल पहुंचा, रास्ते में मौत, 108 नंबर पर किसी ने फोन नहीं उठाया

By भाषा | Updated: August 17, 2022 16:57 IST

जलालाबाद कस्बे में रहने वाले दिनेश ने बताया कि बुधवार को उसकी मां बीना देवी (65) के पेट में अचानक दर्द उठा जिसके चलते वह बेहाल हो गईं, तब उसके पिता ने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर फोन किया परंतु काफी समय बीत जाने के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं आई।

Open in App
ठळक मुद्देदिनेश अपनी मां को हाथ के ठेले पर लेकर चार किलोमीटर दूर सरकारी अस्पताल पहुंचा। अस्पताल पहुंचने पर डॉ अमित यादव ने उसकी मां को ठेले पर ही देखा लेकिन तब तक उसकी मां की मौत हो चुकी थी। मायूस लहजे में कहा कि अगर समय पर एंबुलेंस आ जाती तो शायद उसकी मां की जान बच जाती।

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक बेटा अपनी बीमार मां को ठेले पर लेकर चार किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी मां की मौत हो गई।

जलालाबाद कस्बे में रहने वाले दिनेश ने बताया कि बुधवार को उसकी मां बीना देवी (65) के पेट में अचानक दर्द उठा जिसके चलते वह बेहाल हो गईं, तब उसके पिता ने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर फोन किया परंतु काफी समय बीत जाने के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं आई तो दिनेश अपनी मां को हाथ के ठेले पर लेकर चार किलोमीटर दूर सरकारी अस्पताल पहुंचा।

दिनेश ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर डॉ अमित यादव ने उसकी मां को ठेले पर ही देखा लेकिन तब तक उसकी मां की मौत हो चुकी थी। उन्होंने मायूस लहजे में कहा कि अगर समय पर एंबुलेंस आ जाती तो शायद उसकी मां की जान बच जाती। जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ अमित यादव ने बताया कि जलालाबाद कस्बे के रहने वाले दिनेश अपनी मां को हाथ वाले ठेले पर लेकर आए थे।

सूचना मिलते ही वह स्वयं मरीज को देखने गए, लेकिन मरीज की रास्ते में ही मौत हो गई थी। शाहजहांपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पी के वर्मा ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है और वह इस मामले के बारे में पता लगा रहे हैं।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो