लाइव न्यूज़ :

'पठान' देखने के लिए बांग्लादेश से भारत आया परिवार, थिएटर मालिक ने किया ट्वीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2023 14:26 IST

'पठान' को थिएटर में देखने के लिए एक परिवार ढाका (बांग्लादेश) से अगरतला (त्रिपुरा) पहुंचा। सिनेमा हॉल के मालिक ने एक स्क्रीनशॉट ट्वीट किया- "यह बहुत अच्छी बात है। लोग पठान देखने के लिए बांग्लादेश से भारत आ रहे हैं। रूपसी सिनेमा, अगरतला त्रिपुरा आने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"

Open in App
ठळक मुद्दे 'पठान' को थिएटर में देखने के लिए एक परिवार ढाका (बांग्लादेश) से अगरतला (त्रिपुरा) पहुंचा। अगरतला में एक सिनेमा हॉल के मालिक सतदीप साहा ने प्रशंसकों के थिएटर जाने का एक स्क्रीनशॉट साझा किया। जवाब में फैन ने कहा, भारत से हूं, बांग्लादेश में परिवार के साथ रहता हूं।

त्रिपुराः शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की 'पठान' का क्रेज भारत के बाहर भी बना हुआ है। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई के मामले में रिकॉर्ड कायम कर लिए हैं। फिल्म को लेकर दीवानगी भी फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है। कोई पूरा थिएटर ही बुक कर रहा है, तो कोई सिनेमा हॉल के अंदर पटाखे छोड़ रहा है। 

इस बीच दीवानगी का एक ऐसा ही मामला सामने आया है। खबर है कि 'पठान' को थिएटर में देखने के लिए एक परिवार ढाका (बांग्लादेश) से अगरतला (त्रिपुरा) पहुंचा। सिनेमा हॉल के मालिक ने एक स्क्रीनशॉट ट्वीट किया। जवाब में फैन ने कहा, "भारत से हूं। बांग्लादेश में परिवार के साथ रहता हूं। प्रशंसक ने कहा कि बांग्लादेश सरकार ने 'पठान' को रिलीज करने से इनकार कर दिया...तो हमने...नजदीकी भारतीय शहर जाने की योजना बनाई।"

गौरतलब है कि कुछ कानूनी मुद्दों की वजह से पठान बांग्लादेश  रिलीज नहीं की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, कथित तौर पर दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार क्षेत्र (SAFTA) संधि के तहत कानूनों के कारण फिल्म को इसके विश्व प्रीमियर के दौरान बांग्लादेश में नहीं दिखाया जा सकता है।  अगरतला में एक सिनेमा हॉल के मालिक सतदीप साहा ने पठान देखने के लिए प्रशंसकों के थिएटर जाने का एक स्क्रीनशॉट साझा किया। उन्होंने ट्वीट किया, "यह बहुत अच्छी बात है। लोग पठान देखने के लिए बांग्लादेश से भारत आ रहे हैं। रूपसी सिनेमा, अगरतला त्रिपुरा आने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"

बतातें चलें कि स्थानीय फिल्म उद्योग की रक्षा के लिए 1972 में देश की आजादी के बाद से बॉलीवुड द्वारा निर्मित फिल्मों को बांग्लादेश के सिनेमाघरों में प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि, कुछ साल पहले प्रतिबंध हटा लिया गया था।

शाहरुख की एक्शन-एंटरटेनर ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 700 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने अपने पहले दिन ही ₹100 करोड़ से अधिक की कमाई के साथ दुनिया भर में हिंदी सिनेमा के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज कर चुकी है।

टॅग्स :शाहरुख़ खानबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

भारतपश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव परिणामः नूरूल हुदा की ऐसी हिम्मत कैसे हुई?

भारतबंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश के साथ सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को ज़मीन हस्तांतरित करने की दी मंज़ूरी

भारत45 दिन के अंदर पूरी करो?, बांग्लादेश से लगी सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी, शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला

भारत'BJP की पश्चिम बंगाल में जीत घुसपैठ रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी': बांग्लादेशी सांसद को हुई चिंता, सदन में कहा- यह खतरनाक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो