लाइव न्यूज़ :

सीलमपुर हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर लोग, पथराव का वीडियो शेयर कर यूजर्स बोले- 'ये विरोध, नहीं दंगा है'

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 18, 2019 12:15 IST

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली में रविवार से विरोध प्रदर्शन हो रहा है। मंगलवार को भी सैकड़ों छात्र जामिया मिल्लिया इस्लामिया के समीप सड़कों पर उतरे जहां रविवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के सीलमपुर इलाके में मंगलवार को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में 21 पुलिस कर्मी और छह लोग जख्मी हुए हैं। नागरिकता कानून में संशोधन के खिलाफ कई विपक्षी दलों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में एकजुटता दिखाई और सरकार पर लोगों की ‘‘आवाज दबाने’’ का आरोप लगाया।

नागरिकता (संशोधन) कानून के विरोध में और इस विवादास्पद कानून को वापस लेने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में मंगलवार (17 दिसंबर) को पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, कई मोटरसाइकिलों को आग लगा दी और तीन बसों के साथ-साथ दो पुलिस चौकियों में भी तोड़फोड़ की। इस घटना में 21 पुलिसकर्मी और छह व्यक्ति जख्मी हो गए हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। ज्यादातर यूजर्स ने उस क्लिप को शेयर किया, जिसमें प्रदर्शनकारी पुलिस वालों को दौड़ाकर पत्थरबाजी कर रहे हैं। असल में इस इलाके में अचानक से हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए थे और शुरुआत में स्थिति पुलिस के काबू में नहीं हो पाई। पुलिसकर्मियों को दौड़ाने का वीडियो लोगों ने शेयर कर प्रदर्शनकारियों की आलोचना की है। 

एक यूजर ने लिखा है कि स्कूल बस में आग लगाना, पुलिस को पीटना यह पागलपन है। 

मेजर सुरेंद्र पूनिया ने लिखा, भीड़ अब सीलमपुर को जला रहे हैं, क्या आप इनको मासूम नागरिक कहेंगे, जो पत्थर / लाठियों से दिल्ली पुलिस को पीट रहे हैं। क्या लोकतंत्र और संविधान को सुरक्षित करने का बस यही तरीका है। 

वैरीफाइड यूजर ने लिखा,  यह एक दंगा है न कुछ ज्यादा, न कुछ कम। 

पत्रकार स्मिता प्रकाश ने लिखा, यह सिर्फ एक तोड़फोड़ नहीं है। यह सरकारी कर्मचारी के अधिकारों पर हमला है। इन सब के ऊपर भारतीय दंड संहिता धारा 353 लागू होता है। जो गैर जमानती है। सजा 3-5 साल।

सीलमपुर हिंसा : 21 पुलिसकर्मी, छह व्यक्ति जख्मी

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में मंगलवार को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में 21 पुलिस कर्मी और छह लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिंसा के सिलसिले में सीलमपुर और जाफराबाद थाने में दो प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। अधिकारी ने बताया कि रेपिड एक्शन फोर्स के तीन कर्मी जख्मी हुए हैं। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में प्रदर्शनकारियों ने कई बाइकों को फूंक दिया। पुलिस कर्मियों पर पथराव किया और बसों को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा एक पुलिस बूथ और एक सार्वजनिक शौचालय को भी आग के हवाले कर दिया। 

टॅग्स :सीलमपुर (दिल्ली)नागरिकता संशोधन कानून 2019वायरल वीडियोदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल