लाइव न्यूज़ :

एयरपोर्ट पर जवानों को देखकर बच्चे ने दी सलामी, माता पिता की हो रही तारीफ

By वैशाली कुमारी | Updated: October 25, 2021 21:13 IST

बच्चों को शुरुआत से जैसी शिक्षा दी जाएगी वे वैसा ही ग्रहण करेंगे और आगे चलकर यही उनके जीवन का हिस्सा बन जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक बड़ा ही खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा हैयह प्यारा सा वीडियो ट्विटर यूजर @MihirkJha ने शेयर किया

बच्चे मन के सच्चे, ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी। बच्चों को शुरुआत से जैसी शिक्षा दी जाएगी वे वैसा ही ग्रहण करेंगे और आगे चलकर यही उनके जीवन का हिस्सा बन जाएगा। जिन बच्चों को शुरुआत से ही अच्छी शिक्षा और सबसे जरूरी बात की अच्छे संस्कार दिए जाते हैं वे निश्चित ही आगे चलकर नाम कमाते है और अपने काम से लोगों का दिल जीत लेते हैं।

अक्सर हम सोशल मीडिया पर तमाम ऐसी विडियोज देखते हैं जिसमें बच्चे तरह तरह के करतब, डांस और एक्टिंग करते दिखाई देते हैं। ये विडियोज हमारा मनोरंजन तो जरूर करती हैं लेकिन इनसे हम कुछ सीखते नहीं। लेकिन इन्हीं में से कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जो अपने काम से सबका दिल जीत लेते हैं। 

सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप में एक छोटा बच्चा सीआईएसएफ जवान को सैल्यूट करता नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो बेंगलुरु एयरपोर्ट का है। बहुत से लोग क्लिप देखने के बाद भावुक हो गए। जहां कुछ यूजर्स ने बच्चे के माता-पिता की तारीफ की, जो उन्होंने उसे ऐसे संस्कार दिए। वहीं चंद यूजर्स ने कहा कि यह क्लिप देख उनके रोंगटे खड़े हो गए।

इस शोर्ट वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे ये छोटा बच्चा अपने पिता के साथ सड़क पार कर रहा होता है की तभी उसकी नज़र सीआईएसएफ वाहन पर पड़ती है। वाहन को देखकर छोटे बच्चे ने तुरंत वाहन में मौजूद जवानों को सैल्यूट किया, बच्चे के सैल्यूट के जवाब में जवानों ने भी प्यारी सी मुस्कान के साथ उसका जवाब दिया।

यह प्यारा सा वीडियो ट्विटर यूजर @MihirkJha ने शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आप उस सैनिक की जगह हैं! बेंगलुरु एयरपोर्ट से एक भावुक करने वाला क्लिप। बच्चे के माता पिता का भी शुक्रिया। बहरहाल इस वीडियो ने तमाम उन माता पिता के लिए सन्देश का काम किया है जो अपने बच्चों को कुछ दिनों के लाइम लाइट के लिए अपने संस्कारों से दूर कर रहे हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?