लाइव न्यूज़ :

क्या आपने देखा है कभी समोसे पर सीरियल नंबर ? नही देखा तो अब देख लीजिए

By वैशाली कुमारी | Updated: September 3, 2021 19:19 IST

इंटरनेट पर वायरल फोटो ने कुछ 'समोसा प्रेमियों' को चौंका दिया है। इस वायरल फोटो में दो समोसे नजर आ रहे हैं और उन पर कुछ नंबर छपे हैं, जिसे लोग 'सीरियल नंबर' समझ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे यह तस्वीर नितिश मिश्रा ने 1 सिंतबर को ट्वीट की थीइस तस्वीर को अब तक ट्वीटर पर 7 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं

आजकल कुछ भी इंटरनेट पर आता है और देखते ही देखते वायरल हो जाता है। ऐसा ही कुछ समोसा की एक तस्वीर के साथ हुआ है। दरअसल  इंटरनेट पर वायरल फोटो ने कुछ 'समोसा प्रेमियों' को चौंका दिया है। इस वायरल फोटो में दो समोसे नजर आ रहे हैं और उन पर कुछ नंबर छपे हैं, जिसे लोग 'सीरियल नंबर' समझ रहे हैं। वहीं कुछ लोग सोच में पड़ गए हैं कि आखिर समोसे पर सीरियल नंबर छापने का क्या मतलब है। जबकि कुछ समोसा लवर्स ने कहा कि तकनीक को समोसे से दूर ही रखो! और हां, चंद लोग समझ चुके हैं कि इन समोसे पर नंबर क्यों छापे गए हैं।

 कभी देखा है सीरियल नम्बर वाले समोसे : 

इंटरनेट की पब्लिक ऐसी है कि कुछ भी उसे अटपटा मिल जाये तो फिर लग जाती है उसके पीछे हाथ धोकर। अब ये फोटो ट्विटर यूजर @nitinmisra ने शेयर की। दरअसल, उन्होंने गरमा-गरम समोसे ऑर्डर किए थे। लेकिन जब वह समोसा खाने बैठे तो उन्होंने देखा कि उन पर कुछ नंबर छपे हैं, जो कुछ 'सीरियल नंबर' जैसा लग रहा था। फिर क्या, उन्होंने फोटो सीधा ट्विटर पर शेयर कर दी और देखते ही देखते यह फोटो जंगल की आग की तरह फैल गई।

फोटो देख लोगों ने किये मजेदार कमेन्ट: 

एक यूजर ने लिखा कि लगता है आपका हलवाई अमिताभ बच्चन से प्रेरित है। क्योंकि वह अपने हर ट्वीट को एक नंबर देते हैं। वहीं कुछ ने लिखा चटनी क्या  QR कोड से डाउनलोड होगी? वहीं एक दूसरे ट्विटर यूजर्स के अनुसार, बेंगलुरु और गुड़गांव बेस्ड एक ब्रांड समोसे की विभिन्न किस्मों को अलग-अलग करने के लिए उन पर एक खास तरह कानंबर छापा जाता है!

नितिश मिश्रा नाम के यूजर ने शेयर की थी यह अजब तस्वीर: 

दरअसल यह तस्वीर नितिश मिश्रा ने 1 सिंतबर को ट्वीट की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैंने जो समोसा मंगवाया था उस पर सीरियल नंबर है। टेक्नॉलॉजी कृपया मेरे हलवाई से दूर रहो।' बता दें, कि अब तक इसे 7 हजार से ज्यादा लाइक ट्वीटर पर मिल चुके हैं। लोग लगातार तरह तरह की प्रतिक्रिया इस तस्वीर पर दे रहे हैं।

टॅग्स :ट्विटरसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी