लाइव न्यूज़ :

Photo: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा माइक्रोस्कोप में दिखने वाला यह बैग, दिखने में यह नमक के एक दाने से भी है छोटा

By आजाद खान | Updated: June 15, 2023 23:06 IST

बताया जा रहा है कि यह बैग एक नमक के दाने से भी छोटा है जिसे आप केवल एक माइक्रोस्कोप में ही देख पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक बैग खूब वायरल हो रहा है। यह बैग कोई आम बैग नहीं है बल्कि इसे आप केवल एक माइक्रोस्कोप से ही देख पाएंगे। इस बैग को देख सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

Viral News: सोशल मीडिया पर एक बैग को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस बैग की खूबी यह है कि यह दिखने में एक नमक के दाने से भी छोटा है। बता दें कि इस बैग को अमेरिका के एक समूह के कलाकारों ने बनाया है जो इस तरीके के चीजें बनाने के लिए जाने जाते है। 

बैग बनाने वाले इस ग्रुप का कहना है कि वे किसी को भी इस बैग को बेच सकते है जो इसे खरीदने में इच्छुक हैं। ऐसे में बैग बनाने वाले ग्रुप ने अपनी वेबसाइट पर इस बैग की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है और यह भी बताया है कि वे इस बैग को क्यों बनाए हैं। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि MSCHF नामक अमेरिकी कलाकारों के एक समूह जो अजीबो-गरीब सामान बनाने के लिए जाना जाता है ने एक खास किस्म के बैग को बनाया है। इस बैग की खूबी यह है कि यह आम बैग कि तरह नहीं है बल्कि ये एक नमक के दाने से भी छोटा है जिसे खुली हुई आंखों से देखा नहीं जा सकता है। ग्रुप ने इस बैग को देखने के लिए एक माइक्रोस्कोप भी दे रही है ताकि इससे बैग को देखा जा सके। 

यह बैग दिखने में इतना छोटा है कि ये एक सुई के छेद में भी समा सकता है। इस छोटे से बैग को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि इसमें आप कुछ रख भी नहीं सकते है। गौर करने वाली बात यह है कि यह बैग एक लग्जरी ब्रांड लुई वुइटन के प्रसिद्ध डिजाइन की नकल है। 

इंटरनेट यूजर्स ने इस बैग पर दी अपनी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया यूजर्स को यह बैग काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में कुछ यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है और कहा है कि बहुत ही शानदार... आखिर इस बैग को कैसे बनाया गया है। एक और यूजर ने कहा है कि अगर मेरे पास पैसे होते तो में ये बैग जरूर खरीदता और इसे कांच में रखकर अपने दोस्तों को दिखाता।  

टॅग्स :अजब गजबअमेरिकासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी