लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा गार्ड की बेटी ने की विदेश में पढ़ाई, वीडियो शेयर कर लिखी ये भावुक बात, आयुष्मान खुराना और ईशा गुप्ता ने भी दी बधाई

By आकाश चौरसिया | Updated: February 28, 2024 16:17 IST

दिल को छू लेने वाला हाल में एक वीडियो सामने आया, जिसमें दिख रही सुरक्षा गार्ड की बेटी ने विदेश जाकर ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके साथ पढ़ाई पूरी होते ही उसने डिग्री भी प्राप्त कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा गार्ड ने विदेश में पढ़ाई पूरी कीअब उसने पूरे सफर का वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर कियाआयुष्मान खुराना और ईशा गुप्ता ने भी वीडियो पर कह दी ये बात

नई दिल्ली: दिल को छू लेने वाला हाल में एक वीडियो सामने आया, जिसमें दिख रही सुरक्षा गार्ड की बेटी ने विदेश जाकर ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके साथ पढ़ाई पूरी होते ही उसने डिग्री भी प्राप्त कर ली है। लड़की ने वीडियो को शेयर कर अपने पिता को धन्यवाद दिया कि वो बाहर पढ़ने जा पाईं। इस पर खुद सिने स्टार आयुष्मान खुराना और ईशा गुप्ता ने भी उनके इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। 

वीडियो में दिख रहा है कि धनश्री जाने से पहले अपने पिता से गले लगते हुए रोती दिखी। फिर, पिता और भाई उसे छोड़ने एयरपोर्ट गए। इसके बाद धनश्री इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ प्लाईमाउथ में पढ़ने गई। वीडियो में ये साफ दिख रहा है कि उसने कैसे अपने सफर को तय किया। अब धनश्री ने अपना ग्रेजुएशन पूरा करके डिग्री भी प्राप्त कर ली है।

अब उसके द्वारा शेयर किए वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं। उसने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर शेयर कर लिखा यह उनके मुंह पर तमाचा है, जो उनके पिता से कहते थे कि तुम तो मात्र गार्ड है और तुम्हारी लड़की विदेश में पढ़ने नहीं जा सकती है। इसके आगे भी लिखा और कहा कि वह मेरे लाइफगार्ड हैं और उन्होंने कर दिखाया।  

वीडियो को अब तक 20 लाख पसंद कर चुके हैं। जबकि एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी इमोजी भेजकर अपनी बात कह दी। उनके अलावा फिल्म इंडस्ट्री से ईशा गुप्ता ने कहा कि क्या बात! तुमको शुभकामनाएं, माता-पिता के जो कुछ भी होता, वो हमें सबकुछ देते हैं। इस कारण आप किसी की बात पर विश्वास मत करें बल्कि सिर्फ अपना काम करें। आखिर में अभिनेत्री डॉली सिंह तो भावुक हो गई और रोने वाले इमोजी संदेश में शेयर की। 

सितारों के अलावा सोशल मीडिया यूजर ने कहा, तुम्हारे पापा को धन्यवाद क्योंकि तुमने उन्हें गर्व महसूस करवाया। आगे कहा कि वह दुनिया की सभी खुशियां पाने के हकदार भी हैं और तुम्हें भी हिम्मत मिले और आगे बढ़ें। दूसरे यूजर ने कहा कि ऐसे अद्भुत इंसान होने के लिए मुझे आप पर और आपके माता-पिता पर बहुत गर्व है। आशा है कि आप अपने और उनके सभी सपने साकार करेंगे, स्नातक होने पर बधाई। 

टॅग्स :वायरल वीडियोUKLondon
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल