लाइव न्यूज़ :

विमान में खाने को लेकर चिंता बढ़ी, इंडिगो फ्लाइट में महिला यात्री को सैंडविच में मिला 'स्क्रू'

By आकाश चौरसिया | Updated: February 14, 2024 17:14 IST

1 फरवरी को यात्रा के दौरान नाश्ता कर रही एक यात्री की प्लेट में सामने आया। यात्री ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव भी साझा किया है उन्हें सैंडविच में एक नट मिला। यह यात्रा उन्होंने बेंगलुरु से चेन्नई की ओर की थी, इस दौरान उन्हें सैंडविच में नल मिल गया।

Open in App
ठळक मुद्दे1 फरवरी को यात्रा के दौरान नाश्ता कर रही एक यात्री की प्लेट में स्क्रू मिलायात्री ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव भी साझा किया हैमहिला पर्यटक ने बेंगलुरु से चेन्नई की ओर अपनी यात्री की थी

नई दिल्ली: इंडिगो में यात्रा कर रही महिला ने दावा किया है कि उसकी सैंडविच में एक स्क्रू खाने के दौरान मिला। इस बात की जानकारी ज्योति रौतेला ने सोशल मीडिया पर साझा कर इसको लेकर बात उठाई और अब यह बात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

1 फरवरी को यात्रा के दौरान नाश्ता कर रही एक यात्री की प्लेट में सामने आया। यात्री ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव भी साझा किया है उन्हें सैंडविच में एक नट मिला। यह यात्रा उन्होंने बेंगलुरु से चेन्नई की ओर की थी, इस दौरान उन्हें सैंडविच में स्क्रू मिल गया। इस बात को लेकर एयरलाइन के समक्ष उन्होंने उठाया और एयरलाइन अधिकारियों से माफी मांगने को कहा। फिर एयरलाइन की ओर से आए जवाब में खेद जताया गया है। 

इंडिगो की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि उन्हें इस बात का अनुमान था कि यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के समय या फिर बाद में यात्री ने ऐसी किसी बात का जिक्र और न ही कोई शिकायत की और अब इस बात को क्यों मुद्दा बनाया जा रहा है। बात 1 फरवरी, 2024 की है, जब यात्री बेंगलुरु से चेन्नई की ओर 6ई-904 फ्लाइट में जा रही थी।

लेकिन, इसके बाद एयरलाइन ने कहा कि जो भी हुआ उसे लेकर हम यात्री से माफी मांगते हैं। उन्होंने आगे कहा, "हमारी एयरलाइन में भोजन गुणवत्ता और स्वच्छता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिष्ठित कैटरर्स से लंच प्राप्त करते हैं। हमें यात्री को हुई असुविधा के लिए खेद है और हम उड़ान के दौरान सर्वोत्तम संभव अनुभव प्रदान करने और सभी भोजन का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और स्वच्छता मानक"।

2 जनवरी, 2024 को खाने की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए एफएसएसआई ने एक नोटिस जारी कर दी है, जिसमें इस बात को उठाया गया है कि ऐसा लंच क्यों परोसा गया, जिसके कारण कोई किसी भी यात्री को किसी असुविधा का सामना करना पड़ा। इससे पहले सैंडविच में कीड़ा निकला था और यह वाक्या 29 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट 6 ई 6107 में हुआ था। 

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल