लाइव न्यूज़ :

इंसानों की नग्न तस्वीरें अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रहे वैज्ञानिक, एलियंस को आकर्षित करने की कोशिश

By विनीत कुमार | Updated: April 3, 2022 10:31 IST

वैज्ञानिक लगातार कई वर्षों से धरती से बाहर किसी और ग्रह पर जीवन या एलियन की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे संभावित एलियन की मौजूदगी का पता लगाने और उनसे संपर्क के लिए एक नया तरीका अपनाने का फैसला किया है।

Open in App

नई दिल्ली: मनुष्य करीब 150 से अधिक वर्षों से अंतरिक्ष के किसी दूसरे हिस्से में एलियन  से जुड़ने का प्रयास कर रहा है। हालांकि अभी तक वह असफल ही रहा है, या कम से कम ऐसी कोई सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं है जिसमें एलियन से संपर्क की बात की पुष्टि हुई हो। ऐसे में वैज्ञानिक अब एलियन से संपर्क के एक नए तरीके पर काम कर रहे हैं। 

वैज्ञानिक कथित तौर पर दो नग्न लोगों की एक तस्वीर को अंतरिक्ष में भेजकर एलियन को आकर्षित करने का प्रयास करेंगे। 'साइंटिफिक अमेरिकन' की एक रिपोर्ट के अनुसार नासा के वैज्ञानिकों के एक समूह ने एक नया संदेश विकसित किया है जो आकाशगंगा में कहीं मौजूद  एलियंस को भेजा जा सके।

नग्न तस्वीरों से एलियंस को आकर्षित करने का प्रयास

अंतरिक्ष को समर्पित इस मैसेज को बीकन इन द गैलेक्सी (BITG) नाम दिया गया है। इसे नासा के जेट प्रोपल्सन लेबोरेटरी के वैज्ञानिक जोनाथन जियांग और उनके सहयोगियों द्वारा तैयार किया गया है। इन्होंने एक प्रीप्रिंट साइट पर एक अध्ययन में अपनी प्रेरणा और पद्धति प्रकाशित की है। 

इस ग्रुप को उम्मीद है कि वे दो नग्न लोगों के कार्टून धरती के वायुमंडल से बाहर ब्रह्मांड में भेजकर एलियंस की जिज्ञासा को जगाने और संवाद को प्रोत्साहित कर सकते हैं। इस प्रोजेक्ट में गुरुत्वाकर्षण और डीएनए का चित्रण भी शामिल है। साथ ही एक नग्न पुरुष और महिला के चित्र भी शामिल हैं, जिसमें वे हाथ लहराते नजर आते हैं।

वैज्ञानिकों के अनुसार उन्होंने इन चित्रों को अंतरिक्ष में भेजने के लिए इसलिए चुना क्योंकि संभव है कि एलियन के संवाद का तरीका इंसानों से एकदम अलग हो।

बाइनरी कोड में बनाया गया मैसेज

इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे वैज्ञानिकों के अनुसार, 'प्रस्तावित संदेश में संचार का एक सार्वभौमिक साधन स्थापित करने के लिए बुनियादी गणितीय और भौतिक अवधारणाएं शामिल की गई हैं। इसके बाद पृथ्वी पर जीवन की जैव रासायनिक संरचना, आकाशगंगा में सौर मंडल की स्थिति के साथ-साथ इसकी और धरती की सतह की डिजिटलीकृत जानकारी आदि इसमें शामिल है।' 

संदेश को कथित तौर पर बाइनरी कोड में रखा गया जो एक सार्वभौमिक या यूनिवर्सल भाषा मानी जाती है और 1s और 0s सीरीज का इस्तेमाल करती है।

टॅग्स :नासा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

स्वास्थ्यपूर्ण चंद्रग्रहण, ब्लू मून, सुपरमून, दो चमकीले ग्रहों के बेहद करीब आना और चंद्रमा के पीछे बृहस्पति का ओझल होना?, 2026 में कई खगोलीय घटनाएं, देखिए डेटशीट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो