लाइव न्यूज़ :

अद्भुत! वैज्ञानिकों ने बनाया ऐसा कपड़ा जो सुन सकता है

By विनीत कुमार | Updated: March 20, 2022 09:56 IST

वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कपड़ा बनाया है जो आवाजें सुन सकता है। यह आपके दिन की धड़कन को भी सुनने की क्षमता रखता है। यही नहीं ये आवाज की दिशा की भी पहचान कर सकता है।

Open in App

नई दिल्ली: क्या आपने ऐसे कपड़े की कल्पना की है आपके चारों ओर की आवाज को सुन सकता है। शायद नहीं, लेकिन अब ये संभव नजर आ रहा है। दरअसल, वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कपड़ा बनाया है जो आवाज सुन सकता है। इसे सुनने के यंत्र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यही नहीं, इससे दिल की धड़कन या यहां तक ​​कि अंतरिक्ष यान में भी इसका इस्तमाल किया जा सकता है।

कुल मिलाकर कर कहें तो ये नया फाइबर माइक्रोफोन की तरह काम करता है। यह ध्वनियों को पकड़ता है और उन्हें कंपन और फिर विद्युत संकेतों में बदल देता है। यही प्रणाली ठीक उसी तरह है जैसे हमारे कान काम करते हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार यह विशेष फैब्रिक कपड़ा पहनने वाले के दिल की धड़कन को भी सुन सकते हैं। दिलचस्प ये है कि ये फैब्रिक बेहद शांत लाइब्रेरी जितनी कम आवाजो सहित भारी सड़क यातायात पर हो रहे शोर को भी कैद कर सकता है। यही नहीं, यह अचानक आई आवाज- जैसे ताली बजने की आवाजों की सटीक दिशा भी बता सकता है।

इस फाइबर को मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के इंजीनियरों और रोड आइलैंड स्कूल ऑफ डिजाइन के शोधकर्ताओं द्वारा तैयार किया गया है। यह एक 'पीजोइलेक्ट्रिक' (piezoelectric) मैटेरियल से डिजाइन किया गया है जो झुकाए जाने पर विद्युत संकेत उत्पन्न करता है। इसका मतलब है कि कपड़ा ध्वनि कंपन को विद्युत संकेतों में परिवर्तित कर सकता है।

इसे तैयार करने वाले सदस्यों में से एक येट वान ने बताया, 'ऐसे परिधान पहने हुए संभव है कि आप फोन कॉल का जवाब देने और दूसरों के साथ संवाद करने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।'

ये फाइबर लचीला था और इसे बनाने के बाद इससे शोधकर्ता पारंपरिक कपड़े बुनने में सक्षम हुए। इसे शर्ट के पिछले हिस्से में लगाया गया तो यह लोगों के ताली की आवाज को भी पकड़ने में सक्षम नजर आया। साथ ही दिशा भी पहचान रहा था।

येट वान ने बताया, 'यह अंतरिक्ष की धूल को सुनने के लिए अंतरिक्ष यान के साथ लगाया जा सकता है। या फिर इमारतों में दरारें का पता लगाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। समुद्र में मछली पकड़ने के लिए भी इसे 'स्मार्ट नेट' में बुना जा सकता है।'

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndiGo Crisis: इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने फ्लाइट कैंसिल होने पर माफी मांगी, कहा- बताया कब स्थिति हो जाएगी सामान्य

क्रिकेटस्मृति मंधाना ने शादी टलने पर तोड़ी चुप्पी, उनके हाथों में नहीं दिखी सगाई की अंगूठी

क्रिकेटक्या IPL 2026 में रियान पराग करेंगे राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी? असम के क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: बारात में रसगुल्ले खत्म होने पर चली-कुर्सियां, मारपीट का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेWATCH: रसगुल्ले के लिए घमासान, शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन के परिवारों के बीच मारपीट; बोधगया का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेक्या पलाश मुच्छल पहुंचे प्रेमानंद महाराज की शरण में?, देखें वायरल फोटो

ज़रा हटकेगोलगप्पा खाते समय महिला का जबड़ा लॉक, डॉक्टरों के उड़े होश, देखें वायरल वीडियो