लाइव न्यूज़ :

MIT ने महिलाओं के लिए बनाया अंडरगार्मेंट में छिप जाने वाला सेफ्टी गैजेट, वीडियो हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 22, 2018 11:52 IST

महिलाओं के रेप को रोकने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक वीडियो में  कपड़ों में चिपकाया जाने वाला एक सेंसर दिखाया जा रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 मई: महिलाओं के रेप को रोकने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक वीडियो में  कपड़ों में चिपकाया जाने वाला एक सेंसर दिखाया जा रहा है। जिसमें ये दावा किया गया है कि  यह महिलाओं को यौन हमलों बचाने में मदद करेगा।

 खबर के अनुसार इस सेंसर को मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की भारतीय शोधार्थी मनीषा मोहन ने बनाया है इस वीडियो के मुताबिक इस सेंसर को महिलाओं के किसी भी प्रकार के अंडरगार्मेंट्स में चिपकाया जा सकता है। यह दो तरीकों- एक्टिव और पेसिव मोड में काम करता है। 

अगर किसी महिला के साथ किसी तरह का दुर्वयवहार किया जाता है तो कनेक्ट एक बटन दबाकर अपने करीबियों को अलर्ट और अपना जियो लोकेशन भेज सकती है क्योंकि यह सेंसर महिला के स्मार्टफोन से कनेक्ट होता है। इसके लिए फोन में एक एप डाउनलोड करना होगा जिसनें 5 लोगों को जोड़ा जा सकता है जो समय आने पर आपकी मदद कर सकते हैं। ये अलर्ट सिस्टम की तरह से काम करेगा।

किसी भी अचेत अवस्था में भी काम कर सकता है। ये सेंसर उस वक्त भी एक्टिव हो जाएगा जब किसी महिला को नशीली चीज खिलाकर उसके साथ रेप जैसी घटना करने की कोशिश की जाएगी।  जिस कपड़े में सेंसर चिपका होता है उस कपड़े को जबरन खींचे या उतारे जाने पर महिला के स्मार्टफोन पर एक मसेज पहुंचता है जिसमें पूछा जाता है कि उसके साथ जो कुछ हो रहा है वह सहमति से है या असहमित से। 

मनीषा मोहन के मुताबिक यह आसानी से हटाया और धोया भी जा सकता है। यह सेंसर करीब साल भर पहले ही तैयार हो गया था। फिलहाल ये वीडियो वायरल हो रहा है।  

टॅग्स :अजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बरेली में तूफान, हवा में उड़ा युवक, नन्हे मियां ने बताया मंजर...

ज़रा हटकेVIDEO: शेरनी ने किया गाय का शिकार, पर्यटक रह गए दंग, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIRAL: गांव के बच्चों की ‘जुगाड़ू कार’ देख सचिन तेंदुलकर हुए खुश, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेCold Drink की बोतल में निकली छिपकली! वायरल VIDEO देख लोग रह गए दंग

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO