लाइव न्यूज़ :

ब्यूटी कांटेस्ट से पहले सुंदर दिखाने के लिए कराई सर्जरी, प्रतियोगिता से 40 ऊंट कर दिए गए बाहर, मालिकों पर भारी जुर्माना भी लगा   

By आजाद खान | Updated: December 11, 2021 14:14 IST

प्रतियोगिता की कानूनी समिति के प्रवक्ता मारज़ौक अल-नाटो ने बताया कि देश में ऊंटों की यह अनोखी ब्यूटी कांटेस्ट हर साल आयोजित होती है। इस प्रतियोगिता को देखने और इसमें भाग लेने के लिए देशभर के हजारों लोग मौजूद रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखाड़ी देश सऊदी अरब में चल रहे किंग अब्दुल अजीज कैमल फेस्टिव ऊंट सौंदर्य प्रतियोगिता में हुई कार्रवाई।अब ये ऊंट प्रतियोगिता में नहीं ले सकेंगे भाग, नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में भुगतनी होगी कड़ी सजा।फिलर्स, बोटॉक्स या हार्मोन इंजेक्शन लगाने के लिए प्रति ऊंट 100,000 रियाल तक का हो सकता है जुर्माना। 

विश्व: खाड़ी देश सऊदी अरब में चल रहे किंग अब्दुल अजीज कैमल फेस्टिव ऊंट सौंदर्य प्रतियोगिता में कुछ ऊंटों के बोटोक्स और दूसरे कास्मेटिक ट्रीटमेंट कराने पर कड़ी कार्रवाई की गई है। अपने ऊंटों को प्रतियोगिता में जीत दिलाने के लिए उनके मालिकों ने ऊंटों को केमिकल ट्रीटमेंट और सर्जरी कराकर उन्हें और सुंदर दिखाने की कोशिश की। इसकी वजह से 40 से ज्यादा ऊंटों को अयोग्य घोषित कर प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऊंटों की यह अनोखी ब्यूटी कांटेस्ट हर साल आयोजित होती है।

अलग-अलग अपराध के लिए अलग-अलग जुर्माना

सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक केमिकल ट्रीटमेंट और सर्जरी कराना प्रतियोगिता के नियमों के खिलाफ है। लिहाजा ये ऊंट अब प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाएंगे। इतना ही नहीं नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में इन ऊंटों के मालिकों पर भारी जुर्माना भी लगाया जा रहा है। यह जुर्माना अलग-अलग स्तर के ट्रीटमेंट के लिए अलग-अलग है।

प्रतियोगिता से पहले प्रजनकों से छेड़छाड़ है गलत

फिलर्स, बोटॉक्स या हार्मोन इंजेक्शन लगाने के लिए प्रति ऊंट 100,000 रियाल तक का जुर्माना हो सकता है, जबकि ब्रेडिंग, पूंछ काटने या ऊंटों को डाई करने पर उन पर 30,000 रियाल का जुर्माना लगाया जा सकता है। प्रतियोगिता की कानूनी समिति के प्रवक्ता मारज़ौक अल-नाटो ने कहा कि प्रजनकों से छेड़छाड़ करना अपराध है। 

टॅग्स :अजब गजबसऊदी अरबवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी