लाइव न्यूज़ :

70 एकड़ में फैला है सत्यनारायण का प्राइवेट जंगल, 5 करोड़ पेड़ों पर रहते हैं 32 तरह के पक्षी, जानिए प्रकृति को बचाने की इस दिलचस्प मुहिम को

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 18, 2022 15:49 IST

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले के रहने वाले दुशरला सत्यनारायण के 70 एकड़ में फैले प्राइवेट जंगल में लगभग पांच करोड़ पेड़ हैं, जिनपर पूरे साल फल लगते हैं, जो जंगल में रहने वाले पक्षियों और बंदरों के साथ अन्य जानवरों के भोजन के काम में आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदुशरला सत्यनारायण ने अपनी 70 एकड़ पुश्तैनी जमीन पर खुद का जंगल तैयार किया है सत्यनारायण ने अपने बच्चों से कह दिया है कि उन्हें इस जंगल की संपत्ति में कोई हिस्सा नहीं मिलेगासत्यनारायण को कई बार जंगल की जमीन बेचने का ऑफर मिला लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया

सूर्यापेट:तेलंगाना के सूर्यापेट जिले के रहने वाले दुशरला सत्यनारायण ने अपने पुश्तैनी जमीन पर एक खूबसूरत जंगल तैयार किया है। प्रकृति प्रेमी दुशरला सत्यनारायण के 70 एकड़ में फैले इस जंगल में पक्षियों की 32 किस्में पायी जाती हैं।

मौजूद समय में उनके जंगल में लगभग पांच करोड़ पेड़ हैं, जिनपर पूरे साल फल लगते हैं, जो जंगल में रहने वाले पक्षियों और बंदरों के साथ अन्य जानवरों के भोजन के काम में आते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि दुशरला सत्यनारायण के जंगल के लिए न तो गेट है और न ही यहां कोई बाड़ लगी हुई है। यहां सात तालाब और छोटी झीलें भी हैं, जिनमें खिलने वाले कमल के फूल आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं।

सत्यनारायण का कहना है कि वो इस जंग में अभी कम से कम 10 और तालाब बनावाएंगे। सत्यनारायण कहते हैं कि उन्होंने अपना पूरा जीवन सूर्यपेट जिले के राघवपुरम गांव में फैले इस विशाल जंगल के अलावा अपने बच्चे की परवरिश, सुरक्षा और संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया।

सत्यनारायण ने व्यावहारिक रूप से अपना पूरा जीवन सूर्यपेट जिले के राघवपुरम गाँव में अपने 'प्यारे बच्चे' की परवरिश, सुरक्षा और संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया। 68 साल के सत्यनारायण ने कहा, “मैंने अपने दो बच्चों से कहा है कि उन्हें इस संपत्ति में कोई हिस्सा नहीं मिलेगा। जंगल हमेशा पेड़ों, पक्षियों और जानवरों का होता है।"

सत्यनारायण ने बताया कि उन्हें कई बार जंगल की जमीन बेचने का ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने विनम्रतापूर्वक उसे ठुकरा दिया। सत्यनारायण ने छह दशकों तक इस जंगल का पालन-पोषण और संरक्षण किया है। उन्होंने इस मुहिम को तब शुरू किया था जब वह केवल सात साल के थे।

हैदराबाद की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से बीएससी करने वाले सत्यनारायण एक बैंक में अधिकारी भी रहे लेकिन बाद में नलगोंडा जिले में लंबे समय तक पानी के मुद्दों को उठाने के लिए खुद को समर्पित करने के लिए नौकरी छोड़ दी।

उन्होंने जो जंगल विकसित किया है, उसमें प्राकृतिक ईको सिस्टम है। पेड़ नहीं काटे जाते। पेड़ों की शाखाओं के जमीन पर गिरने के बाद भी उन्हें हटाया नहीं जाता है। पक्षियों और जानवरों की बदौलत सत्यनारायण के जंगल का तेजी से विकास हो रहा है।

सत्यनारायण कहते हैं कि इस जंगल में किसी भी आगंतुक का स्वागत नहीं किया जाता है क्योंकि उनके आने से जंगली पशुओं को परेशानी होती है।

सत्यनारायण इस जंगल में केवल उन्हें ही आने देते हैं, जो वास्तव में जंगल से, प्रकृति से और पशु-पक्षियों से प्रेम करते हैं। आज के दौर में सत्यनारायण जिस तरह से अपने प्राइवेट जंगल को विकसित कर रहे हैं, उसे देखकर पर्यावरणविद आश्चर्यचकित हैं।

टॅग्स :तेलंगानासूर्यापेटForest Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

कारोबार1,695.54 करोड़ रुपये की लागत, 1327 एकड़ में फैला और 24,400 नौकरी?, वारंगल में पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो