लाइव न्यूज़ :

Sansad Cafeteria: नया मोबाइल एप ‘‘संसद कैफिटेरिया’’ तैयार, ऑनलाइन आर्डर देकर संसद की कैंटीन से खाना मंगा सकेंगे, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2023 17:05 IST

Sansad Cafeteria: एप के माध्यम से सांसद, संसद भवन के कर्मचारी एवं संसद भवन परिसर में स्थित कार्यालयों में कार्यरत कर्मी संसद भवन की कैटरिंग इकाइयों से ऑनलाइन आर्डर देकर खाना मंगा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे‘संसद कैफिटेरिया’ मोबाइल एप भारतीय पर्यटल विकास निगम (आईटीडीसी) ने तैयार किया है। धनराशि का भुगतान भी ऑनलाइन कर सकते हैं।‘संसद कैफिटेरिया’ मोबाइल एप सुविधा का उपयोग एंड्रायड और एप्पल, दोनों फोन पर किया जा सकता है।

Sansad Cafeteria: सांसदों और संसद भवन के कर्मचारियों की सुविधा के लिए एक नया मोबाइल एप ‘‘संसद कैफिटेरिया’’ तैयार किया गया है। इस एप पर अब ये लोग ऑनलाइन आर्डर देकर संसद की कैंटीन से खाना मंगा सकेंगे।

लोकसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ सक्षम प्राधिकार की मंजूरी से हाल ही में ऑनलाइन भोजन आर्डर करने के लिए मोबाइल एप ‘संसद कैफिटेरिया’ पेश किया गया है।’’ इस एप के माध्यम से सांसद, संसद भवन के कर्मचारी एवं संसद भवन परिसर में स्थित कार्यालयों में कार्यरत कर्मी संसद भवन की कैटरिंग इकाइयों से ऑनलाइन आर्डर देकर खाना मंगा सकते हैं।

‘संसद कैफिटेरिया’ मोबाइल एप भारतीय पर्यटल विकास निगम (आईटीडीसी) ने तैयार किया है। इससे संबंधित परिपत्र के अनुसार, मोबाइल एप ‘‘संसद कैफिटेरिया’’ का उपयोग करके उपयोगकर्ता अपनी पसंद के अनुसार उपलब्ध सूची से भोजन एवं खाद्य पदार्थ का चयन कर सकते हैं, इसकी मात्रा तय कर सकते हैं और धनराशि का भुगतान भी ऑनलाइन कर सकते हैं।

‘संसद कैफिटेरिया’ मोबाइल एप सुविधा का उपयोग एंड्रायड और एप्पल, दोनों फोन पर किया जा सकता है। उपयोगकर्ता एंड्रायड प्लेस्टोर और एप्पल प्ले स्टोर पर जाकर इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं और अपना मोबाइल नंबर और ई मेल दर्ज करके पंजीकरण करा सकते हैं।

इस मोबाइल एप पर कैंटीन आर्डर फार्म उपलब्ध है जिसमें खाद्य सामग्रियों की सूची और उनका मूल्य दर्ज है और उपयोगकर्ता अपनी पसंद के अनुसार खाने का आर्डर दे सकते हैं। उन्हें एप पर वह कमरा नंबर बताना होगा जहां के लिए वे खाने का आर्डर दे रहे हैं। इसमें खाने की आपूर्ति में लगने वाले समय की जानकारी भी उपलब्ध होगी।

इस एप की मदद से संसद भवन में स्थित सांसदों के डाइनिंग हॉल, सांसदों के अतिथियों के कैफिटेरिया और कर्मचारियों के कैफिटेरिया से भोजन मंगाया जा सकता है। इस पर भुगतान के लिए क्यूआर कोड की सुविधा भी होगी। इसमें खाद्य सामग्रियों की सूची में सैंडविच, पूड़ी सब्जी, पोहा, मसाला डोसा जैसी चीजें शामिल हैं। दोपहर के भोजन में मिनी थाली, शाही पनीर, चिकन करी, कढ़ी पकौड़ा, जीरा चावल, मटर मशरूम आदि उपलब्ध होंगी। 

टॅग्स :संसददिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो