लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने अटल बिहारी की याद में किया ट्वीट तो हो गए ट्रोल, लोगों ने कहा- 'जल्दी याद आने लगी पुराने साथियों की'

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 20, 2019 11:14 IST

शिवसेना नेता संदय राउत ने बयान दिया है कि आने वाले पांच से छह दिनों में महाराष्ट्र में मजबूत सरकार के गठन की पूरी तैयारी हो जाएगी। उन्होंने दावा किया है कि मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा।

Open in App

महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच शिवसेना नेता संजय राउत को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी याद आए हैं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की याद में एक ट्वीट किया है। जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। एक और शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन टूटता दिख रहा है तो वहीं संजय राउत को बीजेपी के सबसे बड़े नेताओं में रहे अटल बिहारी वाजपेयी याद आ रहे हैं।

संजय राउत ने बुधवार (20 नवंबर) को अटल बिहारी वाजपेयी की एक कविता की कुछ पंक्तियों को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'आहुति बाकी, यज्ञ अधूरा, अपनों के विघ्नों ने घेरा, अंतिम जय का वज्र बनाने, नव दधीचि हड्डियां गलाएं। आओ फिर से दिया जलाएं।' ट्वीट के अंत में संजय राउत ने अटल बिहारी वाजपेयी का नाम भी लिखा है। 

इस ट्वीट के नीचे कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। ट्वीट होने के कुछ घंटे बाद ही इस ट्वीट पर 4.7 हजार लाइक्स हैं। एक यूजर ने लिखा है, लगता है कांग्रेस एनसीपी के साथ जाने के बाद भी शिवसेना की दाल नहीं गल रही है, घर वापसी के काम में लगे हैं।

एक यूजर ने लिखा, अब क्या हुआ एक बार फिर से भाजपा में आएंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र में जब से बीजेपी और शिवसेना के बीच विवाद बढ़ा है, तब से संजय राउत ने कई ट्वीट किए हैं। वह अपनी प्रतिक्रिया शायरी या कविता में दे रहे हैं। संजय राउट का इससे पहले एक और ट्वीट चर्चा में रहा था, जिसमें उन्होंने कहा था, 'अगर जिंदगी में कुछ पाना हो तो तरीके बदलो, इरादे नहीं...! जय महाराष्ट्र।' 

यह ट्वीट राउत ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की सोमवार को हुई बैठक के बाद किया था। 

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनामहाराष्ट्रअटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो