लाइव न्यूज़ :

संबित पात्रा ने ममता बनर्जी का वीडियो शेयर कर लिखा, 'दीदी छीछी... हा हा हा', वायरल हुआ वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 23, 2019 09:57 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले हफ्ते भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह कराए और यदि वह ‘‘व्यापक मत’’ हासिल करने में विफल रहती है तो उसे सत्ता छोड़नी होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने भी दिल्ली के रामलीला मैदान में ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, आज ममता दीदी, कोलकाता से सीधे UNO पहुंच गई हैं। ममता बनर्जी इस वीडियो में सीएए और एनआरसी का एक अलग ही अंदाज में विरोध कर रही हैं। 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज करते हुए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में पात्रा ने ममता बनर्जी का एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- 'दी दी छी छी दी दी छी छी....हा हा ही ही हा हा ही ही'। संबित पात्रा का यह ट्वीट वायरल हो गया है। ममता बनर्जी इस वीडियो में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) की आलोचना कर रही हैं। 

संबित पात्रा के इस ट्वीट पर 10 हजार से ज्यादा रिट्वीट है और 40 हजार लाइक्स हैं। ममता बनर्जी इस वीडियो में सीएए और एनआरसी का एक अलग ही अंदाज में विरोध कर रही हैं। 

बीते दिन 22 दिसंबर को पीएम मोदी ने भी दिल्ली के रामलीला मैदान में ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, आज ममता दीदी, कोलकाता से सीधे UNO पहुंच गई हैं। कुछ साल पहले तक यही ममता दीदी संसद में खड़े होकर गुहार लगा रही थीं कि बांग्लादेश से आने वाले घुसपैठियों को रोका जाए। दीदी, अब आपको क्या हो गया? आप क्यों बदल गयी? क्यों अफवाह फैला रही हो? 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले हफ्ते भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह कराए और यदि वह ‘‘व्यापक मत’’ हासिल करने में विफल रहती है तो उसे सत्ता छोड़नी होगी। 

टॅग्स :संबित पात्राममता बनर्जीकैब प्रोटेस्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो