लाइव न्यूज़ :

संबित पात्रा और इस फिल्ममेकर में मुरादाबाद की घटना को लेकर ट्विटर पर तीखी बहस, नेता बोले- 'जमातियों के सामने तो नतमस्तक और यहां...'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2020 13:31 IST

मुरादाबाद के नवाबपुरा क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के मौत के बाद उनके परिवार को क्वॉरेंटाइन में ले जाने आई मेडिकल टीम और पुलिस पर 15 अप्रैल को पथराव किया गया। जिसमें डॉक्टर सहित 4 लोग जख्मी हो गए हैं। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुरादाबाद जिले में बुधवार (15 अप्रैल) को पथराव मामले में  मेडिकल टीम और पुलिस के 4 लोग जख्मी हो गए थे।मुरादाबाद पथराव मामले: पुलिस ने सात महिला सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली:  उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मेडिकल टीम और पुलिस पर हुए हमले के बारे में सोशल मीडिया पर हर कोई अपनी राय दे रहा है। मुरादाबाद पत्थरबाजी में घायल हुए डॉक्टर एस.सी अग्रवाल की तस्वीरें ट्विटर पर वायरल हो गई है। एस.सी अग्रवाल की तस्वीरें शेयर कर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने लिखा, ''अच्छा सिला दिया तुने मेरे प्यार का ...''। संबित पात्रा के इस ट्वीट पर पूर्व पत्रकार और फिल्ममेकर विनोद कापड़ी  की उनसे बहस हो गई है। ट्विटर पर हुई ये बहसबाजी वायरल हो गई है। 

संबित पात्रा के ट्वीट  ''अच्छा सिला दिया तुने मेरे प्यार का ...'' इसपर विनोद कापड़ी ने नेता को टैग करते हुए लिखा, ''तकलीफ देने वाली, विचलित करने वाली , झकझोर देने वाली एक अचेत और खून से लथपथ डॉक्टर की तस्वीर पर देश की सत्तारूढ़ पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता को फिल्मी गाना सूझ रहा है??''

संबिता पात्रा ने इस ट्लीट पर रिप्लाई किया, ''आपको समझ में नहीं आएगा। इस डॉक्टर के प्यार के बदले में जिन लोगों ने यह सिला दिया है...आप तो बस उन्हें डिफेंड करने की तैयारी कीजिए। आप अटैक भी हमपर कर सकते हैं...जमातियों के सामने तो नतमस्तक रहते हैं।''

इस पर विनोद कापड़ी ने फिर रिप्लाई करते हुए लिखा, ''नहीं संबित भाई। गलत करने वाले किसी से हमदर्दी नहीं है। ना जमाती से और ना किसी और से। इतनी विचलित कर देने वाली तस्वीर पर सस्ती टिप्पणी आप जैसे व्यक्ति को शोभा नहीं देती। बस इतना ही कहना था। रही मुरादाबाद की बात, जमाती हो या कोई और-सख्त से सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए।''

इसका जवाब देते हुए संबित पात्रा ने लिखा, विनोद जी respectfully (इज्जत के साथ) ये सस्ती टिप्पणी नहीं ...भावुक टिप्पणी है. ..ये तस्वीर हृदयविदारक है। जाने दीजिए अपना ध्यान रखिए और सुरक्षित रहिए। 

 

इस पर विनोद कापड़ी ने फिर रिप्लाई किया और लिखा, आप कह रहे हैं तो मान लिया संबित भाई। इसमें कोई दो राय नहीं कि डॉक्टर की तस्वीर बहुत तकलीफ़देह है। ईश्वर उन्हें जल्दी स्वस्थ करें। आप भी अपना ख़्याल रखिए।

मुरादाबाद पथराव मामले में पुलिस ने 17 लोगों को किया गिरफ्तार, 7 महिलाएं भी शामिल

मुरादाबाद जिले में बुधवार (15 अप्रैल) को पथराव मामले में  मेडिकल टीम और पुलिस के 4 लोग जख्मी हो गए। इस मामले में सात महिलाओं समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान ड्रोन कैमरे की मदद से की है। लॉकडाउन की वजह से यूपी में पुलिस ड्रोन की मदद से लोगों पर नजर रख रही है। पुलिस का कहना है कि ड्रोन कैमरों की मदद से पकड़े गए लोगों की पहचान की गई थी।  घटनास्थल के पास महिलाएं और पुरुष छत से पथराव करते देखे गए थे। 

टॅग्स :संबित पात्राकोरोना वायरसउत्तर प्रदेशट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी