लाइव न्यूज़ :

समस्तीपुरः शिक्षक का अनोखा अंदाज, गाने के जरिए भीषण गर्मी और लू से बचने का दें रहे सलाह, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: April 30, 2022 18:27 IST

वीडियो शिक्षक वैद्यनाथ रजक ने ’बॉलीवुड के गाना, जब दिल न लगे दिलदार' की तर्ज पर एक गाना बनाया और बच्चों को लू से बचने की उपाय बता रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे भीषण गर्मी और लू से बचने का पाठ पढ़ा रहे हैं. यह प्रयोग शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है.पढ़ाने के तौर-तरीकों को लेकर वैद्यनाथ काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं.

पटनाः भीषण गर्मी और लू की चपेट में आकर झुलस रहे बिहार के समस्तीपुर जिले के एक शिक्षक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गानों के माध्यम से शिक्षक बच्चों को लू से बचने का उपाय बता रहे हैं.

 

जिले के हसनपुर के मालदाह प्राथमिक कन्या विद्यालय के शिक्षक वैद्यनाथ रजक पानी की दो बोतल गले में लटकाकर और हाथ में छाता लेकर बच्चों को गाने के जरिये इस भीषण गर्मी और लू से बचने का पाठ पढ़ा रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो शिक्षक वैद्यनाथ रजक ने ’बॉलीवुड के गाना, जब दिल न लगे दिलदार' की तर्ज पर एक गाना बनाया और बच्चों को लू से बचने की उपाय बता रहे हैं.

वैद्यनाथ रजक जो गाना बच्चों को सुना रहे हैं उसके बोल कुछ इस प्रकार हैं... ना जाना ना जाना..जब धूप रहे खूब तेज..तब बाहर ना जाना..खुद को रखना घर में सहेज..बाहर मत जाना. रजक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इनका यह प्रयोग शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है.

अपने पढ़ाने के तौर-तरीकों को लेकर वैद्यनाथ काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. आपदा के समय कैसे बचा जाए इसे लेकर ये बच्चों को प्रशिक्षित करते हैं. वह बच्चों को समझा रहे हैं कि धूप में छाता लेकर चलना है और खूब पानी भी पीना है. नॉनवेज नही खाने के साथ बाहर नहीं जाने की भी सलाह दी गई.

साथ ही बच्चों को भूखे पेट स्कूल न आने से लेकर चेहरा ढंकने और नींबू पानी पीने की बात भी गाने के जरिए समझाई गई है. शिक्षक खुद गीत गाकर के बच्चे को लू से बचने के उपाय बता रहे हैं और बच्चे भी खूब आनंद ले कर समझ रहे हैं.

वही दूसरी वीडियो में आपदा के समय कैसे सुरक्षित रहें, जिसको लेकर प्रत्येक शनिवार को निश्चित तौर पर आपदा से संबंधित विषय पर जानकारी दी जाती है. बताया जाता है कि शिक्षक वैद्यनाथ रजक पहली बार तब चर्चा में आए थे, जब उनका जमीन पर पढ़ाने के तौर तरीके से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ था.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी