लाइव न्यूज़ :

साइना नेहवाल के बीजेपी में शामिल होने पर ट्विटर पर बोले लोग, अब हो गई हैं कॉपी-पेस्ट भक्त, कांग्रेस में शामिल हो रहा कचरा

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 29, 2020 16:42 IST

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना ओलंपिक कांस्य समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिताब जीत चुकी है। उन्होंने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीता था। उनकी बड़ी बहन चंद्रांशु नेहवाल ने भी उनके साथ बीजेपी की सदस्यता ली।

Open in App

ओलंपिक पदक विजेता दुनिया की पूर्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बुधवार (29 जनवरी) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया। इसके बाद उन्हें बधाइयां देने का तांता लग गया। देखते ही देखते सानिया नेहवाल आज ट्विटर की टॉप ट्रेंड में आ गईं। इस दौरान न केवल लोगों ने उन्हें बधाइयां दीं बल्कि कई लोगों ने सवाल भी खड़े किए हैं।  

एक ट्वीटर यूजर ने लिखा, 'साइना अब आधिकारिक रूप से ट्विटर पर कॉपी-पेस्ट भक्त हो गई हैं। ये महान सेवा है। 18वीं रैंक पर काबिज, साइना अब मोदी को #TokyoOlympics पर टिकट देने के लिए कह सकती हैं ताकि वह कम से कम देख सके।'  एक यूजर ने कहा, 'साइना नेहवाल अच्छा फैसला। यह उन युवाओं पर बड़ा प्रभाव डालेगा जो प्रेरणा के लिए आपको देखते हैं। बधाई हो।' वहीं, बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद साइना नेहवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिये अपनी कड़ी मेहनत से उन्हें प्रेरित किया है। बीजेपी देश के लिये काफी काम कर रही है और वह सदस्य के तौर पर अपनी भूमिका निभायेगी। वह खुद कड़ी मेहनत करने वाली खिलाड़ी है और मेहनती लोगों को पसंद करती है। 

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना ओलंपिक कांस्य समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिताब जीत चुकी है। उन्होंने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीता था। उनकी बड़ी बहन चंद्रांशु नेहवाल ने भी उनके साथ बीजेपी की सदस्यता ली। बीजेपी महासचिव अरूण सिंह ने पत्रकारों से कहा कि साइना ने कई खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है। 

टॅग्स :साइना नेहवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी