लाइव न्यूज़ :

सहरसाः महिला सिपाही बबीता कुमारी और चौकीदार कबीर आलम ने किया नए थाना भवन का उद्घाटन, फिर चर्चा में डीआईजी शिवदीप लांडे 

By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2022 16:19 IST

सहरसा के डीआईजी शिवदीप वामनराव लांडे के इस काम के कारण लोग हैरत में पड़ गए और अपने अधिकारी की तारीफ करने लगे. सहरसा एसपी लिपि सिंह भी वहां मौजूद थीं.

Open in App
ठळक मुद्देडीआईजी साहब मेरा हाथ पकडकर थाने का उद्घाटन करवाए.शिवदीप लांडे 5 साल बाद महाराष्ट्र से अपना कार्यकाल पूरा कर बिहार लौटे हैं. कोसी प्रक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है.

पटनाः बिहार में चर्चित आईपीएस अधिकारी व सहरसा के डीआईजी शिवदीप वामनराव लांडे एक बार फिर चर्चा का विषय बन गये हैं. दरअसल, जो काम लांडे के हाथों होना था, उस काम को उन्होंने खुद न करके अपने विभाग के सबसे नीचे के पायदान पर रहे कर्मियों के हाथों करवा कर एक मिसाल कायम कर दिया. 

 

बताया जाता है कि कोसी रेंज के डीआईजी की जिम्मेदारी संभाल रहे लांडे को  सहरसा में एक थाने के नए बने भवन का उद्घाटन करना था. लेकिन, इसी दौरान उन्होंने उद्घाटन खुद न करके अपने से बहुत छोटे पद वाले महिला सिपाही और चौकीदार को आगे कर दिया. उन्होंने दोनों के हाथों से ही नए भवन का उद्घाटन करवाया.

डीआईजी लांडे के इस काम को करते ही लोग हैरत में पड़ गए और अपने अधिकारी की तारीफ करने लगे. इस दौरान सहरसा एसपी लिपि सिंह भी वहां मौजूद थीं. अपने डीआईजी के द्वारा मिले सम्मान के बाद महिला सिपाही बबीता कुमारी की आंखे नम हो गई. उसने कहा कि किसी भी पुलिस पदाधिकारियों ने ऐसी इज्जत आज तक नहीं दी.

मैं बहुत ही हैरान हूं. मैंने ये सोचा भी नहीं था कि ऐसा होगा. ये मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं है. मेरे लिए ये हाई लेवल जैसा था. मैं शुक्रिया कहना चाहूंगी डीआईजी साहब शिवदीप लांडे का, जिन्होंने हम जैसे छोटे पद वालों को इतनी अहमियत दी. वहीं, चौकीदार मो. कबीर आलम ने बताया कि 'ये बडे भाग्य की बात थी कि डीआईजी साहब मेरा हाथ पकडकर थाने का उद्घाटन करवाए.

उस दौरान मुझे अच्छा लगा कि एसपी मैडम और डीआईजी साहब दोनों ने पकडकर इस नेक काम का उद्घाटन मेरे हाथों से करवाया. यह कहते हुए चौकीदार की आंखे नम हो गई. उल्लेखनीय है कि शिवदीप लांडे 5 साल बाद महाराष्ट्र से अपना कार्यकाल पूरा कर बिहार लौटे हैं. फिलहाल, उन्हें कोसी प्रक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है. लांडे इससे पहले मुंगेर, अररिया, रोहतास और पटना में बतौर एसपी काम कर चुके हैं. अपराधियों के खिलाफ कडी कार्रवाई को लेकर वे अक्सर चर्चा में बने रहते थे.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी