लाइव न्यूज़ :

कुदरत का करिश्मा: आग जैसे जल रहा रेगिस्तान ठंड से कांपा, बर्फबारी से गजब का दिखा नजारा, देखें फोटोज  

By आजाद खान | Updated: January 21, 2022 15:36 IST

आम दिनों में रेगिस्तान का तापमान 60 डिग्री सेल्सियस होता है। इस वक्त वहां का तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे चला गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरेत को देख लगता है मानों ऊपर से ऊनी चादर बिछा हो।तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी हो रहा जमकर शेयर।गर्म रेगिस्तान में भारी ठंड लोगों के लिए बनी कौतूहल।

दुनिया में आश्चर्य और रोमांच का अनुभव करना हो तो चलें सहारा रेगिस्तान और देखें प्रकृति का अनुपम नजारा। जो दुनिया का सबसे गर्म रेगिस्तान माना जाता है, वही रेगिस्तान इस वक्त माइनस दो डिग्री तक ठंडा है और वहां आम इंसानों के लिए रहना मुश्किल हो रहा है। जो क्षेत्र आग की तरह जलता था, वह क्षेत्र इस समय जोरदार ठंड से कांप रहा है। उत्तरी अफ्रीका के अल्जीरिया के उत्तर-पश्चिम इलाके में स्थिति सहारा रेगिस्तान में इस वक्त बर्फबारी हो रही है। और रेगिस्तान बर्फ से ढंक गई है। रेगिस्तान की रेत में गजब का पैटर्न दिख रहा है।

फोटोग्राफर करीम बौचेता की तस्वीरों पर मोहित हुई दुनिया

अफ्रीकी देश अल्जीरिया के ऐन सेफ़्रा शहर में बर्फ से ढके रेत के टीलों की कुछ धूप वाली छवियां बेहद इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही हैं। लोग रोमांचित हैं और तस्वीरों को देखकर मोहित हो रहे हैं। बाव मीडिया के फोटोग्राफर करीम बौचेता ने वहां की कुछ तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करके दुनियाभर में शेयर की है। ऐन सेफ्रा शहर को द गेटवे टू द डेजर्ट के नाम से जाना जाता है, यह समुद्र तल से लगभग 1,000 मीटर ऊपर है और एटलस पर्वत से घिरा हुआ है।

बर्फ की चादर से ढंकी रेत पर दिखा अलग-अलग पैटर्न

तस्वीरों में बर्फ की चादर से ढंकी रेत का अलग-अलग पैटर्न ऐसा लगता है मानों यह रेत नहीं ऊनी चादर हो। इस रेगिस्तान में इस बार हुई बर्फबारी और उससे पड़ रही भीषण ठंड की तस्वीरों को दुनियाभर में चाव से देखा जा रहा है। तस्वीर के साथ एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

टॅग्स :अजब गजबइंस्टाग्रामसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO