लाइव न्यूज़ :

ISPL: 'नाटू-नाटू', गाने पर सचिन, अक्षय और राम चरण ने थिरकाए कदम, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: March 6, 2024 18:07 IST

ISPL: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में फिल्म स्टार अक्षय कुमार, राम चरण, सचिन तेंदुलकर और सूर्या नाटू नाटू गीत पर कदम थिरका रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआज से मुंबई में स्ट्रीट प्रीमियर लीग सीजन 1 का आगाज 14 मार्च को पहला और दूसरा दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा 15 मार्च को सीजन का पहला फाइनल मुकाबला होगा

ISPL: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में फिल्म स्टार अक्षय कुमार, राम चरण, सचिन तेंदुलकर और सूर्या नाटू नाटू गीत पर कदम थिरका रहे हैं। क्रिकेट के मैदान में बॉलीवुड का तड़का लगा रहे इन चर्चित चेहरों को देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।

दरअसल, मुंबई में आज से स्ट्रीट प्रीमियर लीग सीजन 1 का आगाज हो रहा है। इस  लीग में इंडियन स्टार्स की टीम एक दूसरे की टीम के साथ मुकाबला करेंगी।

आईएसपीएल सीजन 1  में 6 टीम हिस्सा लेंगी

मुंबई में आयोजित हो रहे आईएसपीएल सीजन 1 में 10-10 ओवर का मैच होगा। इस लीग में 6 टीम हिस्सा लेंगी। लीग में 18 मैच खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 15 मार्च को खेला जाएगा। लीग की सुपर 4 टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

पहले मैच में अमिताभ बच्चन की टीम से अक्षय की टीम की टक्कर

मुंबई में स्ट्रीट प्रीमियर लीग सीजन 1 के पहले मैच में अमिताभ बच्चन की टीम माझी मुबंई से अक्षय कुमार की टीम श्रीनगर के वीर से मुकाबला होगा। यह मुकाबला शाम सात बजे से शुरू होगा।

मैच शेड्यूल कुछ इस प्रकार है

7 मार्च को चेन्नई सिंघम्स बनाम टाइगर्स ऑफ कोलकाता, फाल्कॉन राइजर्स हैदराबाद बनाम बेंगलुरु स्ट्राइकर्स। 8 मार्च को चेन्नई सिंघम्स बनाम बेंगलुरु स्ट्राइकर्स, टाइगर्स ऑफ कोलकाता बनाम माझी मुबंई। 9 मार्च को फाल्कॉन राइजर्स हैदराबाद बनाम माझी मुबंई, बेंगलुरु स्ट्राइकर्स बनाम श्रीनगर के वीर। 10 मार्च को माझी मुबंई बनाम चेन्नई सिंघम्स, फाल्कॉन राइजर्स हैदराबाद बनाम टाइगर्स ऑफ कोलकाता।

11 मार्च को टाइगर्स ऑफ कोलकाता बनाम बेंगलुरु स्ट्राइकर्स, फाल्कॉन राइजर्स हैदराबाद बनाम श्रीनगर के वीर। 12 मार्च को श्रीनगर के वीर बनाम चेन्नई सिंघम्स, बेंगलुरु स्ट्राइकर्स बनाम माझी मुबंई। 13 मार्च को श्रीनगर के वीर बनाम टाइगर्स ऑफ कोलकाता, फाल्कॉन राइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सिंघम्स। लीग मैच खत्म होने के बाद 14 मार्च को पहला और दूसरा दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। 15 मार्च फाइनल मुकाबला होगा।

टॅग्स :अक्षय कुमारराम चरणसचिन तेंदुलकरअमिताभ बच्चनक्रिकेटमुंबईवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो