लाइव न्यूज़ :

रूस की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने हाथी पर लेटकर दिया नग्न पोज, जानें आलोचना के बाद सफाई में क्या कहा

By अनुराग आनंद | Updated: February 20, 2021 09:44 IST

रूस की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर एलेसा काफेलनिकोवा ने एक विलुप्तप्राय हाथी पर लेटकर अपना नग्न वीडियो साझा किया, जिसके बाद उसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देविवादास्पद पोस्ट साझा करने के बाद 22 साल की एलेसा काफेलनिकोवा को विवादों का सामना करना पड़ा। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बाली में एक हाथी के ऊपर नग्न होकर फोटोशूट के लिए लेटी हुई थी।

नई दिल्ली: रूस की एक पॉपुलर इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने बीते दिनों बाली में एक हाथी के ऊपर नग्न होकर फोटोशूट कराया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा था। 

डेली मेल की खबर मुताबिक, इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही पशु प्रेमियों द्वारा रूसी इन्फ्लुएंसर की आलोचना की गई। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट व कई पोस्ट कर इन्फ्लुएंसर को टैग करते हुए उन्हें निशाने पर लिया है। 

एलेसा काफेलनिकोवा ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो साझा किया-

बता दें कि 22 साल की एलेसा काफेलनिकोवा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था। इस वायरल वीडियो में वह एक विलुप्तप्राय हाथी पर बिल्कुल नग्न अवस्था में लेटी हुई थी। इसके बाद ही लोगों ने काफेलनिकोवा का आलोचना करना शुरू कर दिया।

एलेसा के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तरीब 536,000 फॉलोअर्स हैं-

इस समय युवा एलेसा काफेलनिकोवा के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तरीब 536,000 फॉलोअर्स हैं। मॉडल के इस पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा पशु प्रेमियों ने इस पोस्ट को दुखद व तुच्छ कहा था।

पूर्व रूसी टेनिस विश्व चैंपियन येवगेनी कैफेलनिकोव की बेटी है एलेसा-

एलेसा काफेलनिकोवा पूर्व रूसी टेनिस विश्व चैंपियन येवगेनी कैफेलनिकोव की बेटी भी हैं। इस वजह से रूस में लोगों के बीच वह काफी पॉपुलर हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में एलेसा ने 'नेचुरल वाइब्स' लिखा था।

यूजर्स ने लिखा, 'पहली बार, मैं एक हाथी बनना चाहता हूं'

अपने एक अन्य पोस्ट में एलेसा ने हाथी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और अपने फॉलोवर से कहा कि 'प्रकृति से प्रेम करना मानव स्वभाव है।' मॉडल के इस तस्वीर पर एक यूजर्स ने लिखा कि 'पहली बार, मैं एक हाथी बनना चाहता हूं।' वहीं, कई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ने की मॉडल को नसीहत भी दी। 

रूसी मॉडल एलेसा काफेलनिकोवा ने सफाई में ये कहा-

इस मामले में सोशल मीडिया पर मचे हो हंगामा व आलोचना की वजह से एलेसा ने यह वीडियो डिलीट कर दिया। उसने लिखा कि दुखद है कि लोग इसे प्रकृति के प्रति प्रेम नहीं बल्कि अश्लीलता के तौर पर देखते हैं। इसके साथ ही लिखा कि मेरी मंशा किसी की भावना को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।

टॅग्स :रूसइंस्टाग्रामसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?