लाइव न्यूज़ :

भयावह वीडियो: ऑन कैमरा विशाल शार्क ने रूसी पर्यटक पर किया हमला, पिता के सामने बेटे की ली जान, देखें क्लिप

By आजाद खान | Updated: June 10, 2023 11:08 IST

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार, हर्गहाडा में रूस के महावाणिज्य दूतावास ने इसकी पुष्टी की है और गोताखोरी प्रतिबंध के मामले में मिस्र के अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक रूसी पर्यटक पर एक शार्क को हमला करते हुए देखा गया है।बताया जा रहा है कि इस घटना को मरने वाला पिता तट पर मजबूर हो कर खड़ा देख रहा था।

काहिरा: मिस्र के रेड सी रिसॉर्ट शहर हर्गहाडा में एक बेहद ही खतरनाक हादसा देखने को मिला है। यहां पर एक शार्क के हमले में एक रूसी पर्यटक की मौत हो गई जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में यह देखा गया है कि किस तरीके से शार्क पर्यटक पर हमला कर रहा है और तट पर मौजूद लोग बेबस होकर इस मंजर को देख रहे है। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद हर्गहाडा में रूस के महावाणिज्य दूतावास ने इसकी पुष्टी की है और रूसी सैलानियों से तैराकी करने से पहले मिस्र के अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की बात कही है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक रूसी पर्यटक पर एक शार्क बार-बार हमला कर रहा है। पर्यटक तैर कर समुद्र के किनारे आना चाह रहा है लेकिन शार्क उसे नहीं आने दे रहा है और हर तरफ से उस पर वार कर रहा है। 

इधर समुद्र के तट पर बीच पर मौजूद अन्य लोग इस घटना को देख रहे थे और इसका वीडियो भी बना रहे थे। वीडियो में यह देखा गया है कि किस तरीके से शार्क पर्यटक के शरीर को फाड़ रहा है और लोग चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे है। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि गुरुवार को मिस्र के रेड सी रिसॉर्ट शहर हर्गहाडा में समुद्र में एक रूसी पर्यटक तैर रहा था। इस दौरान उस पर एक विशाल शार्क ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बनाया था जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

बाद में समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हर्गहाडा में रूस के महावाणिज्य दूतावास ने इसकी पुष्टी की थी। यही नहीं दूतावास ने अपने फेसबुक पेज पर हुर्घाडा में मौजूद रूसी नागरिकों को चेतावनी भी दी कि जब वे समुद्र में हों तो शार्क और अन्य पानी के जानवर से सतर्क रहें और तैराकी और गोताखोरी प्रतिबंध के मामले में मिस्र के अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

पर्यावरण मंत्री यासमीन फौद ने कहा है कि हमले में शामिल शार्की की पहचान कर उसे पकड़ा गया है और उसकी जांच के लिए मंत्रालय की प्रयोगशालाओं में उसे भेजा गया है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोमिस्ररूस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल