लाइव न्यूज़ :

वीडियो: पतले सीवर के पाइप में घंटों तक फंसा रहा शख्स, बाहर निकाला गया तो सही से नहीं चल पा रहा था युवक

By आजाद खान | Updated: November 13, 2022 17:06 IST

वायरल वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा, "यह उन गुफाओं से भी बदतर है, जिन्हें छेद से निकलने के लिए अपना हेलमेट उतारना पड़ता है।"

Open in App
ठळक मुद्देरूस में एक शख्स के सीवर के पाइप में फंस जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बचाल दल के आने से पहले घंटों तक शख्स सीवर में फंसा रहा था। उसे बचाकर निकालने के बाद वह सही से चल भी नहीं पा रहा था।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक पतले सीवर के पाइप में एक शख्स को बाहर निकाला जा रहा है। यह वीडियो रेडिट और ट्विटर सहित कई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। 

वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि शख्स सीवर में सफाई करने गया था लेकिन वह वहां फंस गया जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन कर उसे बाहर निकाला गया है। बताया जा रहा है कि जब तक बचाव टीम वहां नहीं आई थी, वह शख्स वहीं पर फंसा रहा था।

क्या दिखा वीडियो में

बताया जा रहा है कि यह घटना रूस के सेंट पीटर्सबर्ग (Saint Petersburg) का है। ऐसे में बताया जा रहा है कि सेंट पीटर्सबर्ग के पुलकोवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पार्किंग स्थल के नीचे एक शख्स के फंसे होने की खबर मिली थी। जब बचाव दल मौके पर पहुंची तो वहां से उन लोगों ने उस शख्स को बाहर निकाला है। 

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि बचाव दल सीवर पाइप को हटाकर पतले से पाइप से उस शख्स को बाहर निकाल रहे है। बाहर निकलने के बाद देखा गया है कि शख्स बिना किसी शर्ट का है और उसकी पैंट भी खुल रही है। इसके बाद उसके इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के अनुसार, शख्स सीवर पाइप को साफ करने के लिए पाइप में गया था और कुछ मीटर अंदर जाने के बाद वह वहां फंस गया था। बताया जा रहा है कि जब तक बचाव दल घटनास्थल पर नहीं पंहुची थी वह शख्स वहीं फंसा रहा था। 

इस वीडियो को रेडिट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "सेंट पीटर्सबर्ग के मोस्कोव्स्की जिले (Moskovsky district) में, एक आदमी सीवर पाइप में घुस गया और एक दर्जन मीटर के बाद फंस गया. उसे बचाने के लिए उन्हें सड़क खोदनी पड़ी।"

यूजर्स ने दिए अलग-अलग रिएक्शन्स 

वहीं इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी राय दी है। ऐसे में एक यूजर ने कहा, "यह उन गुफाओं से भी बदतर है, जिन्हें छेद से निकलने के लिए अपना हेलमेट उतारना पड़ता है।"

कई और यूजर ने इसे लेकर ट्वीट किया तो किसी ने इस पर पॉजेटिव प्रतिक्रिया दी है तो किसी ने इसे लेकर कुछ सवाल भी उठाए है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोरूस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल