लाइव न्यूज़ :

'इंडियन 500 में, रशियन 3000 में'... लखनऊ में वायरल हुआ आपत्तिजनक पोस्टर, यूपी पुलिस ने लिया एक्शन

By अंजली चौहान | Updated: May 10, 2024 15:42 IST

Viral Video: उत्तर प्रदेश में हाल ही में विवाद पैदा करने वाली एक घटना में, लखनऊ में "लाला एस्कॉर्ट सर्विस" का विज्ञापन करने वाला एक पोस्टर वायरल हो गया है

Open in App

Viral Video:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आपत्तिजनक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर यूजर्स ने आपत्ति जताई है और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया।

वीडियो में एक पोस्टर नजर आ रहा है जिस पर महिलाओं को उपलब्ध कराने की बात लिखी है। इसमें महिलाओं के देश के हिसाब से उनकी फीस लिखी हुई है। आपत्तिजनक पोस्ट में इंडियन की फीस 449 रुपये तो वहीं रशियन की फीस 3000 रुपये लिखी हुई है। 

"लाला एस्कॉर्ट सर्विस" के पोस्टर में आगे दावा किया गया है कि वे लखनऊ में सबसे सस्ती एस्कॉर्ट सेवाएं प्रदान करते हैं। सरेआम इस तरह के पोस्टर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी निंदा कि और प्रशासन से तीखे सवाल किए। लोगों ने शहर में सार्वजनिक रूप से ऐसे पोस्टर और अवैध कामों की समस्या को उजागर किया। 

पुलिस ने लिया संज्ञान

सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा पोस्टर के संबंध में बार-बार यूपी पुलिस को टैग किया गया है। ऐसे में मामले को देखते हुए यूपी पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और पोस्ट पर जवाब दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने पोस्टर की उत्पत्ति और विज्ञापित सेवाओं की जांच के लिए तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की गंभीरता को समझ रही और जल्द से जल्द कार्रवाई करने के लिए जांच कर रही है। 

इस बीच, पोस्टर पर कई यूजर्स के कमेंट्स आए है।पोस्टर समेत एक्स पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर @ManojSh28986262 नामक यूजर ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "अदब और तहज़ीब के शहर #लखनऊ में लगी इस तस्वीर को देखने बाद अब लग रहा है #मुंबई #दिल्ली #गोवा #नोएडा जल्द ही पीछे छूटने वाला है???"

वीडियो 9 मई को शेयर किया गया है जिसपर लाखों लोगों के कमेंट्स आ चुके हैं और कई यूजर्स ने वीडियो देखी है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोअजब गजबउत्तर प्रदेशलखनऊसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'