लाइव न्यूज़ :

चलती ट्रेन में संतुलन बिगड़ने के बाद नीचे गिरा बुजुर्ग यात्री , दो पुलिस जवानों ने बचाई जान , वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 6, 2021 12:36 IST

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें एक बुजुर्ग यात्री को दो जवानों ने मिलकर काल के गाल में जाने से बचा लिया । दरअसल बुजुर्ग का पैर फिलसने के कारण वह ट्रेन के नीचे चला गया था ।

Open in App
ठळक मुद्देदो कांस्टेबलों ने मिलकर गाजियाबाद स्टेशन पर एक हादसा होने से बचा लिया गोमती एक्सप्रेस से उतरते समय एक बुजुर्ग ट्रेन के चपेट में आ गया था दोनों जवानों ने मिलकर बुजुर्ग को बाहर खींचा और प्लेटफॉर्म पर आऱाम से लेटा दिया

गाजियाबाद : कहते हैं दुर्घटना से देर भली मतलब कहीं 10 मिनट देर होना अच्छा लेकिन दुर्घटना की चपेट में आना आपको भारी पड़ सकता है । खासकर जब आप रेलवे यात्रा कर रहे हो तो अतिरिक्त सावधानी बरतें । ऐसा ही एक असावधानी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग यात्री काल के गाल में जाते-जाते बच गया। दरअसल यह मामला गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 का था, जहां स्टेशन पर चलती हुई ट्रेन से एक बुजुर्ग यात्री सीढ़ियों के सहारे प्लेटफॉर्म पर उतर रहा था और वह अपना बैलेंस नहीं बना पाया और चलती हुई ट्रेन के साथ खिंचता चलता गया । 

इस घटना के दौरान  गनीमत यह रही कि जब भी हादसा घटा तभी दो हेड कॉन्स्टेबल ने बुजुर्ग को ट्रेन की चपेट में आते हुए देख लिया और वे दौड़कर आए और उन्होंने बुजुर्ग पैसेंजर की जान बचा ली । इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग को उठा कर आराम से प्लेटफार्म पर बैठाया । अब कॉन्स्टेबल त्रिलोक शर्मा और कॉन्स्टेबल श्याम सिंह को रेलवे पुलिस ने उनके इस काम के लिए शाबाशी दी और अब  सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है ।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा ट्रेन नंबर 02419 गोमती एक्सप्रेस में हुआ जब ट्रेन गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर पहुंची । तब उसी दौरान ट्रेन से उतरते समय एक बुजुर्ग व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के साथ खिंचता गया । तभी प्लेटफार्म पर ड्यूटी पर तैनात दो कांस्टेबलों ने बुजुर्ग को बाहर निकाला और एक हादसा होने से बचा लिया । इस वीडियो को देखने बाद कई लोग दोनों कॉन्स्टेबल को उनकी बहादुरी के लिए शाबाशी दे रहे हैं । 

टॅग्स :वायरल वीडियोरेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्सगाजियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल