लाइव न्यूज़ :

जाबांज RPF अधिकारी ने शख्स की जान बचाने के लिए खुद को डाला खतरे में, वीडियो देख लोग कर रहे हैं तारीफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2019 15:17 IST

घटना महाराष्ट्र के ठाणे का है। एक शख्स ट्रैक पार कर प्लेटफॉर्म पर आने की कोशिश करता है। इसी दौरान ट्रैन भी उसकी ओर तेज गति से बढ़ती है। हालांकि, आरपीएफ जवान की मदद से उसकी जान बाल-बाल बच जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देये वीडियो महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन का है, लोग कर रहे हैं तारीफआरपीएफ अधिकारी ने अपनी जान खतरे में डाल कर शख्स को बचाया

सोशल मीडिया पर आए दिन आप कोई ना कोई वायरल वीडियो देखते रहते होंगे। इसी तरह सोशल मीडिया पर ठाणे रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी से लिया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के इस वीडियो क्लिप को अब तक 10 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

दरअसल, एक शख्स ट्रैक पार कर प्लेटफॉर्म पर आने की कोशिश करता है। इसी दौरान ट्रैन भी उसकी ओर तेज गति से बढ़ती है। 

हालांकि, ट्रेन उस शख्स को रौंदे उससे पहले ही RPF का एक अधिकारी ट्रैक पर कूदकर शख्स को बचा लेता है। दिलेरी का ये काम अनिल कुमार नाम के RPF अधिकारी ने किया। अनिल बगैर देरी किए रेल की पटरी पर उतर जाते हैं और कुछ ही सेकेंड में अपनी जान पर खेलकर उसे ऊपरे चढ़ा देते हैं।

इसके बाद खुद भी वहां से भागकर तुरंत ऊपर चढ़ जाते हैं। इस क्लिप को देखने के बाद लोग जमकर ट्वीटर पर अनिल कुमार की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।

लोग कर रहे हैं खूब तारीफ

वीडियो सामने आने के बाद लोग जमकर इस अधिकारी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, ये भी एक निःस्वार्थता और लगन के साथ काम करने का तरीका है। प्लीज इनके नाम को प्लेटफॉर्म के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाए।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो