लाइव न्यूज़ :

रफ्तार का कहर, ट्रक ने ऑटो को 3 KM तक घसीटा, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

By संदीप दाहिमा | Updated: January 2, 2026 15:44 IST

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तेज रफ्तार का कहर इतना भयानक था कि देखने वालों की रूह कांप गई। गिट्टी से भरे एक डंपर ने सड़क पर चल रहे ऑटो को टक्कर मार दी और फिर जो हुआ, उसने हर किसी को सन्न कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देरफ्तार का कहर, ट्रक ने ऑटो को 3 KM तक घसीटा, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तेज रफ्तार का कहर इतना भयानक था कि देखने वालों की रूह कांप गई। गिट्टी से भरे एक डंपर ने सड़क पर चल रहे ऑटो को टक्कर मार दी और फिर जो हुआ, उसने हर किसी को सन्न कर दिया। टक्कर के बाद ऑटो डंपर के पिछले पहिए में फंस गया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार और बढ़ा दी। डंपर करीब तीन किलोमीटर तक ऑटो को सड़क पर घसीटता चला गया। इस दर्दनाक हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

यह हादसा गुरुवार शाम करीब 7 बजे सुमेरपुर थाना क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया के पास हुआ। कबरई की ओर से आ रहा डंपर तेज गति में था और अचानक सामने चल रहे ऑटो से जा टकराया। हादसे में इंगोहटा निवासी अंकित कुशवाहा की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो