लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू यादव ने अपनी पोती का किया नामकरण, जानें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी की लाडली का क्या है नाम

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2023 18:25 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है। सुपुत्री के जन्म पर आप सभी ने अपना प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाएं देकर हमारी खुशियों को कई गुणा बढ़ाया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल की गहराइयों से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूं। बुआ रोहिणी आचार्या ने इसकी तस्वीरें साझा की है। 27 मार्च को तेजस्वी यादव पिता बने।

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की लाडली का नामकरण कर दिया गया है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी पोती का नाम कात्यायनी रखा है। यह जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है।

तेजस्वी ने लिखा है कि प्यारी सी सुपुत्री के जन्म पर आप सभी ने अपना प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाएं देकर हमारी खुशियों को कई गुणा बढ़ाया। इसके लिए दिल की गहराइयों से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूं। वहीं, बुआ रोहिणी आचार्या ने इसकी तस्वीरें साझा की है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा- तू जानी जाएगी उनके नाम से, दुनिया जिन्हें पूजती है भक्ति भाव से। राजश्री यादव ने चैत्र नवरात्र की षष्ठी को बेटी को जन्म दिया। इस दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा होती है। दादा लालू प्रसाद ने देवी के इसी स्वरूप पर अपनी पोती का नाम 'कात्यायनी' रखा है।

बता दें कि 27 मार्च को तेजस्वी यादव पिता बने। उन्होंने खुद ट्वीट कर ये खुशखबरी साझा की थी। जबकि दिसंबर 2021 में तेजस्वी और राजश्री की शादी हुई थी। यह शादी दिल्ली में अचानक की गई थी। दोनों एक-दूसरे को पहले से अच्छी तरह जानते थे।

टॅग्स :तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो