लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Yatra: पूजा भट्ट के बाद रिया सेन ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल, राहुल गांधी के साथ पदयात्रा, जानें ट्वीट कर क्या कहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2022 15:40 IST

Bharat Jodo Yatra: रिया सेन महाराष्ट्र के अकोला में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। हाल ही में पूजा भट्ट हैदराबाद में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ शामिल हुई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर राहुल गांधी के साथ रिया सेन की कुछ तस्वीरें साझा की। कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बृहस्पतिवार को 71वें दिन में प्रवेश कर गई।महाराष्ट्र में यह यात्रा का 11वां दिन है। महाराष्ट्र के पोतुर शहर से बृहस्पतिवार सुबह छह बजे यात्रा फिर शुरू की गई।

अकोलाः अभिनेत्री रिया सेन महाराष्ट्र के अकोला जिले में बृहस्पतिवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं और पार्टी के नेता राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। इस महीने की शुरुआत में अभिनेत्री एवं फिल्मकार पूजा भट्ट भी हैदराबाद में यात्रा में शामिल हुईं थी।

 

 

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर गांधी के साथ सेन की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा गया, ‘‘ अभिनेत्री रिया सेन आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का हिस्सा बनीं। अब सड़कें क्रांति देख रही हैं।’ फिल्म ‘झंकार बीट्स’ की अभिनेत्री ने ट्वीट किया, ‘ऐसी पहल का हिस्सा बनकर खुश हूं जो देश के लोगों को एकसाथ लाने पर केंद्रित है। एकता दिखाने की इस साहसिक पहल के लिए राहुल गांधी का शुक्रिया।’

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बृहस्पतिवार को 71वें दिन में प्रवेश कर गई। वहीं, महाराष्ट्र में यह यात्रा का 11वां दिन है। महाराष्ट्र के पोतुर शहर से बृहस्पतिवार सुबह छह बजे यात्रा फिर शुरू की गई। यह शाम को बालापुर के लिए रवाना होगी और शुक्रवार सुबह बुलढाणा जिले के शेगांव पहुंचेगी।

‘भारत यात्रियों’ ने नांदेड जिले से सात नवंबर को महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आरंभ किया था। नांदेड के अलावा यात्रा अभी तक राज्य के हिंगोली और वाशिम जिलों से गुजर चुकी है। महाराष्ट्र के अकोला और बुलढाणा जिले से गुजरने के बाद 20 नवंबर को यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्रामुंबईBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी