लाइव न्यूज़ :

हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज ने दहेज के लिए बहू को घसीटा और पटका, वायरल हुआ वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2019 09:39 IST

2 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो में राव अपने बेटे एन वशिष्ठ और पत्नी के साथ बहू सिंधू के साथ हाथापाई कर रहे हैं। वो उसे हाथ पकड़कर खींचते और सोफे पर धक्का देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपांच महीने पहले ही उनके खिलाफ प्रताड़ना और दहेज रोकथाम का मामला दर्ज कर लिया गया है।बहू का कहना है कि 20 अप्रैल को उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि अस्पताल ले जाना पड़ा था।

मद्रास हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज एन. राम मोहन राव ने अपने बेटे और पत्नी के साथ मिलकर बहू को यातनाएं दी थी। इसका घटना का सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया और जमकर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि पांच महीने पहले ही उनके खिलाफ प्रताड़ना और दहेज रोकथाम का मामला दर्ज कर लिया गया है।

वायरल वीडियो में 20 अप्रैल 2019 का टाइम स्पैम्प दिखाई दे रहा है। इसे राव की बहू एम सिंधू सरमा ने जारी किया है। 2 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो में राव अपने बेटे एन वशिष्ठ और पत्नी के साथ बहू सिंधू के साथ हाथापाई कर रहे हैं। वो उसे हाथ पकड़कर खींचते और सोफे पर धक्का देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो के अंत में सिंधू सरमा की बेटी भी कमरे में आकर मां को बचाने की कोशिश करती है लेकिन उसे दूसरी तरफ भेज दिया जाता है।

गौरतलब है कि 27 अप्रैल को सिंधू ने हैदराबाद पुलिस सेंट्रल क्राइम स्टेशन में अपने पति और सास पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। सिंधू का कहना था कि 20 अप्रैल को उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि अस्पताल ले जाना पड़ा था। सिंधू के पिता ने बताया कि रिटायर्ड जज, उनके बेटे और पत्नी के खिलाफ 498ए, 323 आईपीसी और दहेज रोकथाम के सेक्शन 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सिंधू के पिता ने कहा कि जज ने खुद मेरी बेटी पर हमला किया। वो कई सालों से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। वो अपने बेटे का कॉन्स्ट्रक्शन बिजनेस शुरू करने के लिए ज्यादा पैसे की मांग कर रहे हैं।

टॅग्स :हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो