लाइव न्यूज़ :

रेख़्ता ने पूछा, 'साफ़ छुपते भी नहीं सामने आते भी नहीं' शेर किसकी याद दिलाता है, यूजर्स बोले-गुजरात के बन रही दीवार की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2020 11:16 IST

उर्दू शायरी के लिए प्रसिद्ध रेख़्ता के ट्विटर पर करीब 4.85 लाख फॉलोवर हैं.

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद में 24 फरवरी को रोड शो करेंगे, विपक्ष का आरोप है कि गरीबी छिपाने के लिए दीवार बनाई जा रही है.अहमदाबाद नगर निगम के अधिकारी दीवार बनने वाली बात पर कहा है, इसका ट्रंप के दौरे से कोई संबंध नहीं है

उर्दू  शेरो-शायरी के लिए प्रसिद्ध रेख़्ता ने मशहूर शायर दाग़ देहलवी का एक शेयर शनिवार (22 फरवरी) को ट्वीट किया। रेख़्ता दाग के मशहूर शेर 'ख़ूब पर्दा है कि चिलमन से लगे बैठे हैं साफ़ छुपते भी नहीं सामने आते भी नहीं' को ट्वीट किया। इसके साथ ही रेख़्ता ने सवाल किया है कि दाग़ देहलवी ये शेर आपको किसी की याद दिलाता है क्या? इस पर यूजर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इसे तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय दौरे से जोड़ दिया। 

इसके अलावा कुछ यूजर्स ने इसे शाहीन बाग, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सोशल मीडिया ट्रोल्स से भी जोड़ दिया।

जानें 'गुजरात दीवार' की कहानी  

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने शुक्रवार (21 फरवरी) को किए एक ट्वीट में आरोप लगाया कि गुजरात के लोगों को छुपाने के लिए 4 फीट ऊंची दीवार बन रही है। इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया था कि  सरकार अर्थव्यवस्था से जुड़े आंकड़ों को छिपाने के बाद अब गरीबी को दीवार के पीछे छिपाने का प्रयास कर रही है। यह टिप्पणी गौरव वल्लभ ने अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज द्वारा भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान घटाए जाने को लेकर की थी। समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार गौरव वल्लभ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित गुजरात दौरे का हवाला देते हुए तंज किया, ‘‘गुजरात मॉडल की बात करने वाले अब वहां की गरीबी को छिपाने के लिए दीवार बनवा रहे हैं। अर्थव्यवस्था के आंकड़े छिपाने के बाद अब सरकार गरीबी को दीवार के पीछे छिपाने का प्रयास कर रही है।’’ 

आरोपों को खारिज करते हुए अहमदाबाद नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि चार फीट ऊंची दीवार बनाने के कार्य को ट्रंप के गुजरात दौरे से बहुत पहले मंजूरी मिल चुकी थी। दीवार सरदारनगर में एएमसी के स्वामित्व वाले प्लाट पर बनाई जा रही है जहां बहुत सी झुग्गी झोपड़ियां स्थित हैं। कांग्रेस के आरोप लगाने के अलावा सोशल मीडिया पर भी बन रही दीवार की तस्वीर वायरल हुई है।  

टॅग्स :सोशल मीडियाट्विटरडोनाल्ड ट्रम्पगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो