लाइव न्यूज़ :

कोरोना को भगाने के लिए BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बताया अनोखा उपाय, कहा- हनुमान चालीसा के पाठ से मिलेगी कोरोना से मुक्ति

By सुमित राय | Updated: July 26, 2020 21:16 IST

बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का कहना है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से कोरोना वायरस से मुक्ति मिलेगी, ऐसा हम सबका विश्वास है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का कहना है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से कोरोना से मुक्ति मिलेगी।साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मध्यप्रदेश के भोपाल से सांसद हैं।प्रज्ञा ठाकुर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है और देश में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13.85 लाख हो गई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कोविड-19 को भगाने के लिए अनोखा उपाय बताया है। उनका कहना है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से कोरोना वायरस से मुक्ति मिलेगी, ऐसा हम सबका विश्वास है।

मध्यप्रदेश के भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा,  "हनुमान चालीसा का पाठ करने से निश्चित रूप से हम दोनों ही प्रकार के लाभ पा सकते हैं और कोरोना से मुक्ति मिलेगी, ऐसा हम सबका विश्वास है।" प्रज्ञा ठाकुर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, "25 जुलाई से  5 अगस्त तक रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें। उन्होंने कहा कि 4 अगस्त को लॉकडाउन खत्म हो जाएगा, लेकिन इस अनुष्ठान का समापन 5 अगस्त को करेंगे, क्योंकि प्रभु श्री राम की कृपा से अयोध्या में भव्य रामलला के मंदिर का भूमिपूजन है। हम सब 5 अगस्त का दिन दीपावली की तरह मनाएंगे, दीप जलाकर..."

देश में कोरोना वायरस 4.67 लाख एक्टिव केस मौजूद

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 13 लाख 85 हजार 522 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 32 हजार 63 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में अब तक 8 लाख 85 हजार 576 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं, जबकि 4 लाख 67 हजार 882 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत"मुझे पीएम मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया गया", साध्वी प्रज्ञा ने जांच टीम पर लगाया गंभीर आरोप

भारतVIDEO: 'पुलिस ने दबाव में काम किया, कांग्रेस हिंदुओं से माफी मांगे', मालेगांव विस्फोट केस के निर्णय पर बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर