लाइव न्यूज़ :

रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर शेयर की पुरानी स्टोरी, पियानो बजाते आए नजर, लोगों ने कही ये बात

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 9, 2021 13:38 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों रतन टाटा की एक पोस्ट वायरल हो रही है , जिसमें वह एक पियानो बजाते नजर आ रहे हैं । हालांकि इस उम्र में भी उनके सीखने की चाहत कम नहीं हुई है इसलिए उन्होंने कहा कि अभी भी उन्हें अच्छे से पियोना बजाना सीखना है ।

Open in App
ठळक मुद्देरतन टाटा ने शेयर की अपनी तस्वीर , कहा- पियोना अच्छे से बजाना सीखना है रतन टाटा ने कहा कि मैंने अभी थोड़ा बहुत पियोना बजाना सीखा है लोगों ने कहा - सर आप तो ऑलराउंडर हो

मुंबई :  भारत के मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा को तो सभी जानते है । उनकी सफलता और सहजता को कौन नहीं जानता है । उनकी ढेरों ऐसे किस्से है , जो लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है । न सिर्फ कारोबारियों की दुनिया में बल्कि आम लोगों के बीच में रतन टाटा का अलग ही  पहचान है । हालांकि रतन टाटा सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहते है लेकिन जब भी वह कोई पोस्ट शेयर करते है तो उनका सुर्खियों में आना तय होता है । हाल ही, उन्होंने अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह पियानो बजाते हुए नजर आ रहे हैं ।  सोशल मीडिया पर लोग इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं । 

रतन टाटा ने अपनी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘जब मैं जवान था तो मैंने थोड़ा बहुत पियानों बजाना सीखा था । मगर मैं अब भी सोचता हूं कि इसे और अच्छे से बजाना सीख जाऊं । रिटायरमेंट के बाद मुझे एक बेहतरीन पियानो टीचर भी मिला लेकिन दोनों हाथों से बजाने के लिए जिसकी जरूरत थी वह उस पर ध्यान देने में असमर्थ रहा ।  खैर, मुझे उम्मीद है कि मैं फिर से जल्द ही एक बार इसे बजाने की कोशिश करूंगा । ’ उनकी यह तस्वीर लोगों को खूब पसंद आ रही है । साथ ही लोग इसपर ढेरों कमेंट भी कर रहे हैं । 

एक यूजर ने लिखा, सर आप लाखों लोगों की प्रेरणा हैं । वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि सर आप तो यकीनन कमाल है  जबकि एक और अन्य यूजर ने लिखा कि सरजी आप तो ऑलराउंडर निकले । इसके अलावा और भी कई लोगों ने फोटो पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी । रतन टाटा के इस पोस्ट को  11 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर  चुके हैं । रतन टाटा की सेवा भावना और मुसीबत में देश और देशवासियों की मदद करने की भावना भी लोगों का उनका कायल बना देती है । साथ ही वह अपने सहज और सरल स्वभाव के कारण भी लोगों को बेहद पसंद आते हैं ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोरतन टाटाइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो