लाइव न्यूज़ :

रतन टाटा ने दिलाया बेसहारा दिव्यांग को घर, दिल को छू जाने वाली पोस्ट में बताई पूरी कहानी

By अभिषेक पारीक | Updated: June 15, 2021 21:41 IST

रतन टाटा ने हाल ही में एक दिव्यांग और बेसहारा को घर दिलाने में मदद की है। यह एक लकवाग्रस्त कुत्ता है। जिसका नाम है स्प्राइट।

Open in App
ठळक मुद्देदिव्यांग कुत्ते के लिए रतन टाटा ने ढूंढा नया घर। तीन इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये लोगों को बताई पूरी कहानी। इसके लिए कई लोगों ने रतन टाटा की तारीफ की है। 

उद्योगपति रतन टाटा अक्सर लोगों की मदद करते हैं। कोरोना काल के दौरान उन्होंने कई लोगों की मदद की थी। हाल ही में उन्होंने एक दिव्यांग और बेसहारा को घर दिलाने में मदद की है। यह एक लकवाग्रस्त कुत्ता है। जिसका नाम है स्प्राइट। रतन टाटा ने दिसंबर 2020 में इस आवारा कुत्ते को घर दिलाने के लिए इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की थी। करीब छह महीने बाद एक बार फिर उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है और बताया है कि स्प्राइट को उसका नया घर मिल गया है। 

रतन टाटा ने पिछले साल 12 दिसंबर को एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि आपने दो बार उदारतापूर्वक और सफलतापूर्वक मेरी मदद की है। मैं इसके लिए आभारी हूं। मैं आपसे एक बार फिर स्प्राइट के लिए एक प्यारा परिवार खोजने में मदद का अनुरोध कर रहा हूं। वो बहुत कुछ झेल चुका है और एक दुर्घटना के चलते उसके पैर लकवाग्रस्त हो गए है। 

अब उन्होंने तीन इंस्टा स्टोरीज पोस्ट की है और बताया है कि एक दयालु व्यक्ति ने स्प्राइट को गोद लिया है। साथ ही उन्होंने स्प्राइट के साथ वीडियो साझा किया है। इस स्टोरी में उन्होंने लिखा, 'आपको स्प्राइट की याद है, लकवाग्रस्त कुत्ता जिसे घर की जरूरत थीं।'

उन्होंने स्प्राइट को घर दिलाने के लिए एनिमल गार्जियंस मुंबई और एनिमल रेस्कुअर कावेरी भारद्वाज को धन्यावाद दिया है। वहीं अपनी तीसरी स्टोरी में उन्होंने अपने नए घर जाने के लिए तैयार स्प्राइट की तस्वीर को साझा किया है। 

इस पोस्ट पर रतन टाटा को खूब तारीफ मिल रही है। कई लोगों ने दिव्यांग कुत्ते की मदद के लिए उनकी तारीफ की है। 

टॅग्स :रतन टाटाइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल