लाइव न्यूज़ :

CRIME: दुष्कर्म पीड़िता की अस्पताल में मौत, जीवन के लिए संघर्ष करती रही नाबालिग...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2025 16:35 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में दुष्कर्म के बाद जीवन के लिए संघर्ष कर रही एक नाबालिग लड़की की रविवार को एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ 26 मई को मुजफ्फरपुर स्थित उसके गांव में दुष्कर्म किया गया था और उसे शनिवार को गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) लाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देCRIME: दुष्कर्म पीड़िता की अस्पताल में मौत, जीवन के लिए संघर्ष करती रही नाबालिग...

बिहार के मुजफ्फरपुर में दुष्कर्म के बाद जीवन के लिए संघर्ष कर रही एक नाबालिग लड़की की रविवार को एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ 26 मई को मुजफ्फरपुर स्थित उसके गांव में दुष्कर्म किया गया था और उसे शनिवार को गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) लाया गया था। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश राम ने आरोप लगाया कि पीएमसीएच स्थानांतरित की गई दुष्कर्म पीड़िता को शनिवार को कथित तौर पर अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध न होने के कारण कई घंटे तक एम्बुलेंस में इंतजार करना पड़ा। कांग्रेस नेता राजेश राम ने दावा किया कि घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो सरकार और अस्पताल प्रशासन की असंवेदनशीलता को उजागर करता है। 'पीटीआई-भाषा' वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका। राम शनिवार को पार्टी के मीडिया इकाई के बिहार प्रभारी राजेश राठौर के साथ पीएमसीएच में मौजूद थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "नाबालिग लड़की की आज सुबह मौत हो गई। आरोपी ने उसका गला और सीना बेरहमी से रेत दिया था। उसने गला रेतकर उसे मारने की भी कोशिश की थी, जिसके बाद से वह बोल भी नहीं पा रही थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।"

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख ने रविवार को दावा किया, "यह एक हृदय विदारक घटना है और हमारे राज्य का अपमान है, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करते हैं।" उन्होंने आरोप लगाया, "नाबालिग लड़की की मौत हो गई क्योंकि राज्य में कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य प्रणाली पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। लड़की की मौत के लिए राज्य की राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार और पीएमसीएच प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार है। यह घटना सरकार, मुख्यमंत्री और पीएमसीएच प्रशासन की असंवेदनशीलता को उजागर करती है।" राठौर ने कहा कि नाबालिग को मुजफ्फरपुर से पीएमसीएच रेफर किया गया था। उन्होंने बताया कि उसके (नाबालिग के) परिवार के सदस्य शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे सरकारी अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस नेता ने दावा किया, "उसे (लड़की को) बिस्तर मुहैया कराने में अस्पताल प्रशासन को चार घंटे से अधिक का समय लगा और आखिरकार उसे अपराह्न तीन बजे के बाद वहां भर्ती किया गया। उसे हमारे हस्तक्षेप के बाद भर्ती किया गया। लड़की ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया।" बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से आरोपों पर टिप्पणी लेने के लिए कई बार सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग लड़की को उसकी एक रिश्तेदार के घर के पास से चॉकलेट खिलाने का लालच देकर बहला-फुसलाकर मक्का के खेत में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारक्राइमरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो