लाइव न्यूज़ :

'बलात्कार के बदले बलात्कार', लाइव TV पर रिटायर्ड आर्मी अधिकारी ने दिया बयान, कुमार विश्वास ने कहा- 'जहालत चरम पर'

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 18, 2019 09:37 IST

वायरल वीडियो के क्लिप पर टीवी 9 भारतवर्ष का लोगो लगा हुआ है। टीवी शो के डिबेट का टॉपिक है, कश्मीरी पंडितों की चीख...आज सुनेगा हिंदुस्तान।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में गेस्ट कहता हुआ दिख रहा है- ''मौत के बदले मौत और बलात्कार के बदले बलात्कार।''वीडियो को जाने-माने कवि कुमार विश्वास ने भी शेयर किया है। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लाइव टीवी चैनल पर एक रिटायर्ड आर्मी अधिकारी यह कहता हुआ दिख रहा है कि  'बलात्कार के बदले बलात्कार' होना चाहिए। टीवी शो के इस डिबेट के किल्प को कई लोगों ने शेयर किया है। इस वीडियो को जाने-माने कवि कुमार विश्वास ने भी शेयर किया है। 

वीडियो को शेयर कर कुमार विश्वास ने लिखा है, ''जहालत चरम पर है! सबको मसीहा बनने की इतनी जल्दी है कि कानून-संविधान-भारतीयता सबको रौंदने पर आमादा हैं! ज़िम्मेदारी हमारी-आपकी है कि इस जाहिल शोर को अपने कानों से बाहर फेंक कर इन्हें इनका वांछित न हासिल करने दें! “बलात्कार के बदले बलात्कार” कोई सोच भी कैसे सकता है,बोलना तो दूर।  

इस वीडियो को एक वैरिफाइड यूजर महिला ने भी शेयर किया है। शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ''बलात्कार के बदले बलात्कार', नेशनल टीवी पर रिटायर्ड आर्मी अधिकारी चीख चीखकर कह रहा है। ये आदमी टीवी चैनल पर कैसे बैठा है? औरतों के खिलाफ रेप की घोषणा करनेवाले इस आदमी को सजा होनी चाहिए। NCRB 2017 डाटा के मुताबिक देश में 3.68 लाख औरतों का बलात्कार दर्ज हो पाया है, बाकी का पता नहीं। 

वायरल वीडियो के क्लिप पर टीवी 9 भारतवर्ष का लोगो लगा हुआ है। टीवी शो के डिबेट का टॉपिक है, कश्मीरी पंडितों की चीख...आज सुनेगा हिंदुस्तान। इस डिबेट शो में महिला एंकर के अलावा चार परुष और एक महिला गेस्ट हैं। वीडियो में गेस्ट कहता हुआ दिख रहा है- ''मौत के बदले मौत और बलात्कार के बदले बलात्कार।''

टॅग्स :कुमार विश्वासवायरल वीडियोट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी