लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म और हत्या के बाद सालों से फरार था अपराधी, अब एक नैपकिन की मदद से 32 साल बाद हुआ गिरफ्तार

By राहुल मिश्रा | Updated: June 25, 2018 10:43 IST

अमरीका के वाशिंगटन में साल 1986 में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को पुलिस ने 32 साल के लंबे अंतराल के बाद धर दबोचा है.

Open in App

अमरीका के वाशिंगटन में साल 1986 में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को पुलिस ने 32 साल के लंबे अंतराल के बाद धर दबोचा है। आरोपी हत्या और दुष्कर्म के बाद से ही फरार था। गैरी चार्ल्स हर्टमैन(66) नाम का यह शख्स एक 12 साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या का आरोपी है। घटना के बाद से पुलिस कई सालों तक गैरी की तलाश करती रही लेकिन उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई इसलिए मामले को फाइलों में बंद कर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। लेकिन एक नैपकिन की मदद से पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है।

पुलिस के अनुसार मामला 26 मार्च 1986 का है जब वाशिंगटन में टकोमा की रहने वाली मिशेला वेल्च और उसकी दो नाबालिग बहनें पार्क में घूमने गई थीं। इस दौरान दोनों छोटी बहनें वाशरूम गई थीं। लौटकर आने पर उन्हें मिशेला नहीं दिखी तो दोनों खेलने लगीं। थोड़ी देर बाद उन्होंने देखा कि पिकनिक की जगह पर खाना और साइकिल तो है, लेकिन मिशेला नहीं है। उन्होंने बेबी सिटर को इस बारे में बताया। बेबी सिटर ने तुरंत उनकी मां को इसकी जानकारी दी। 

काफी खोजबीन के बाद जब मिशेला नहीं मिली तो इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद से मिशेला को ढूंढना शुरू किया। कुछ ही घंटों के बाद एक सुनसान घाटी में मिशेला का शव मिला। जांच में पुष्टि हुई कि मिशेला की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई थी। हालंकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के काफी जद्दोजहद की और सबूत जुटाए, लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। 

2016 में पुलिस ने नई तकनीक के साथ इस मामले की नए सिरे से जांच पड़ताल करना शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने सबूतों के आधार पर दो भाइयों शक के घेरे में लिया और निगरानी शुरू कर दी। इजांच के दौरान स्टीव रियोपेल नाम के डिटेक्टिव गैरी का पीछा करते हुए एक रेस्टोरेंट पहुंचे। रियोपेल ने बताया कि हर्टमैन के रेस्टोरेंट के जाने बाद उन्होंने उसकी इस्तेमाल की गई नैपकिन क्राइम लैब को भेज दीं। 

बीते मंगलवार को लैब ने जांच के बाद पुलिस को बताया कि रेस्टोरेंट से लिए गए नैपकिन और वारदात की जगह से जुटाए गए नेपकिन पर मौजूद डीएनए पुख्ता तौर पर एक ही व्यक्ति के हैं। इसके बाद पुलिस ने गैरी चार्ल्स हर्टमैन को गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :वायरल कंटेंटक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

ज़रा हटके अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा