लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के शख्स ने शादी की सालगिरह पर पत्नी को चांद पर दिया जमीन का तोहफा

By अनुराग आनंद | Updated: December 27, 2020 10:25 IST

धर्मेंद्र अनिजा ने कहा कि चांद पर जमीन खरीदने की प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग एक साल लग गया।

Open in App
ठळक मुद्देधर्मेंद्र अनिजा ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की एक फर्म लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के माध्यम से जमीन खरीदी।पत्नी सपना ने कहा कि उन्हें अपने पति से इस तरह के विशेष 'दुनिया से बाहर' का उपहार प्राप्त करने की उम्मीद नहीं थी।

अजमेर: राजस्थान के अजमेर में एक पति ने उनकी शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी को एक बेहद शानदार उपहार भेंट की है। पत्नी शादी की सालगिरह पर इस उपहार को पाकर बेहद खुश है। दरअसल, अजमेर के रहने वाले धर्मेंद्र अनिजा ने अपनी शादी की सालगिरह पर पत्नी सपना अनिजा को तीन एकड़ जमीन खगोलीय पिंड पर उपहार में दी है।

एचटी के मुताबिक, पत्नी के लिए चांद पर जमीन खरीदने के बाद धर्मेंद्र ने कहा कि उन्होंने अपनी आठवीं शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी के लिए कुछ खास करने के लिए चांद पर जमीन खरीदी। उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर को हमारी शादी की सालगिरह थी। मैं उनके लिए कुछ खास करना चाहता था।

मैं पत्नी को कुछ अलग चीज गिफ्ट करना चाहता था: धर्मेंद्र

साथ ही धर्मेंद्र ने कहा कि हर कोई कार और ज्वैलरी जैसी सांसारिक चीजें गिफ्ट करता है, लेकिन मैं कुछ अलग करना चाहता था। इसलिए, मैंने उसके लिए चांद पर जमीन खरीदी। धर्मेंद्र ने कहा कि चांद पर जमीन खरीदना आसान काम नहीं है, इसके लिए काफी समय तक इंतजार करने के बाद उन्हें यह सफलता मिली है। इसके लिए उन्हें काफी सारे पैसे भी खर्च करने पड़े हैं।

धर्मेंद्र ने अमेरिका स्थित इस फर्म से चांद पर जमीन खरीदी-

धर्मेंद्र ने इस पूरे घटना का जिक्र करते हुए बताया कि अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की एक फर्म लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के माध्यम से जमीन खरीदी। उन्होंने कहा कि इसे खरीदने की प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग एक साल लग गया। इसके बाद जाकर उन्हें अपने मकसद को पूरा करने में सफलता मिली है। इसके साथ ही धर्मेंद्र ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है। मुझे लगता है कि मैं चंद्रमा पर जमीन खरीदने वाला राजस्थान का पहला आदमी हूं। 

पति द्वारा दिए गए गिफ्ट के बारे में पत्नी ने ये कहा- 

धर्मेंद्र की पत्नी सपना ने कहा कि उन्हें अपने पति से इस तरह के विशेष 'दुनिया से बाहर' का उपहार प्राप्त करने की उम्मीद नहीं थी। सपना ने कहा कि 'मैं बेहद खुश हूं। मुझे कभी भी उम्मीद नहीं थी कि वह मुझे कुछ खास गिफ्ट करेंगे। पार्टी का आयोजन पेशेवर आयोजकों द्वारा किया गया था, लेकिन सेटिंग असली थी।

टॅग्स :चंद्रमाअजमेरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो