लाइव न्यूज़ :

बारिश ने बैंगलोर का हाल किया बेहाल, एयरपोर्ट जाने के लिए ट्रैक्टर का लेना पड़ा सहारा

By वैशाली कुमारी | Updated: October 15, 2021 19:33 IST

बारिश के कारण बेंगलुरु में बाढ़ जैसे हालात हैं, शहर की बहुत सी सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिसके चलते आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबारिश के कारण बेंगलुरु में बाढ़ जैसे हालात हैं, शहर की बहुत सी सड़कें पानी में डूब गई हैंयात्रियों ने मजबूरन टैक्टर में सवार होकर एयरपोर्ट जाने का वीडियो भी शेयर किया है

आपने मुंबई कि बारिश के बारे में सुना होगा, बारिश के दिनों में लबालब भारी सड़कें तेज हवा से लहराते पेड़ और जगह जगह धंसी सड़कें, कुछ ऐसा ही हाल हो जाता है मुंबई का। लेकिन अकेले मुंबई का हाल ऐसा नहीं है, आपको बैंगलोर की बारिश का भी पता होना चाहिए जहां हालात इतने खराब है कि लोगों को एयरपोर्ट जाने के लिए ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ रहा है।

बारिश के कारण बेंगलुरु में बाढ़ जैसे हालात हैं, शहर की बहुत सी सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिसके चलते आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से बैंगलोर का क्या हाल है इसे जानना है तो आपको भी ये वीडियो देखना चाहिए। सोशल मीडिया पर ‘कैंपेगोड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ का एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें लोग ट्रैक्टर पर बैठकर एयरपोर्ट की तरफ जाते नजर आ रहे हैं। भारी बरसात ने एयरपोर्ट कि तरफ जाने वाली सड़कों को ब्लॉक कर दिया, जलजमाव के चलते कार और छोटी गाड़ियों का चलना मुश्किल हो गया था। 

इस समस्या से बचने के लिए और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों ने देसी तरीका अपनाया और ट्रैक्टर पर चढ़कर एयरपोर्ट की तरफ चल दिए।

यात्रियों ने मजबूरन टैक्टर में सवार होकर एयरपोर्ट जाने का वीडियो भी शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि कई यात्री सामान के साथ सड़क पर इंतजार कर रहे है। उनकी टैक्सियां पानी के कारण फंस गई हैं। ऐसे में एयरपोर्ट टर्मिनल पहुंचने के लिए वे एक टैक्टर पर बैठते हैं। 

कई यात्रियों ने सफर के दौरान मजे के लिए एयरपोर्ट एयरपोर्ट की आवाज निकाली। बरसात के बीच देसी तरीके से एयरपोर्ट जाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग इसपर मजेदार कॉमेंट्स कर रहे हैं और तरह तरह के कैप्शन के साथ शेयर कर रहे हैं। वाकई देसी तरीका देसी ही होता है।

टॅग्स :वायरल वीडियोबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'