लाइव न्यूज़ :

बहन प्रियंका गांधी से कानपुर एयरपोर्ट पर मिले राहुल गांधी, वीडियो शेयर कर बताया अच्छे भाई होने का मतलब

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 27, 2019 17:33 IST

लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी पहली बार दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। अपनी पारंपरिक अमेठी की सीट के साथ वह केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी से कानपुर एयरपोर्ट पर हुए इस मुलाकात की वीडियो शेयर की है। वीडियो में राहुल और प्रियंका की भाई-बहन के तौर पर बॉन्डिंग साफ दिख रही है। 

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चौथे चरण के मतदान के प्रचार का आज (27 अप्रैल) को अंतिम दिन है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रेदश में कई रैलीयां कर रहे हैं।

इसी बीच बिना किसी प्लान के राहुल गांधी ने बहन प्रियंका से कानपुर एयरपोर्ट पर अचानक मिल गए। जहां से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों यूपी की अलग-अलग जगहों पर रैली के जा रहे थे। वीडियो में राहुल और प्रियंका की भाई-बहन के तौर पर बॉन्डिंग साफ दिख रही है। 

राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी से कानपुर एयरपोर्ट पर हुए इस मुलाकात की वीडियो अपने अधिकारिक फेसबुक पेज पर शेयर किया है। राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर लिखा, ''प्रियंका गांधी से ये एक अच्छी मुलाकात थी। हम दोनों यहां से दो अलग-अलग जगहों पर जा रहे हैं।''

ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको अभीतक 52 हजार लोगों ने लाइक किया है। 10, 860 शेयर है। 9 लाख 50 हजार बार देखा गया है। (खबर लिखे जाने तक) 

वीडियो में राहुल गांधी कहते दिख रहे हैं, 'मैं आपको बताता हूं कि एक अच्छे भाई होने का क्या मतलब होता है? बहुत लंबी-लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहा हूं, वो भी एक छोटे से हेलीकॉप्टर में। मेरी बहन छोटी-छोटी दूरी की यात्रा के लिए भी बड़े हेलीकॉप्टर में जाती है। लेकिन फिर भी मैं इसे बहुत प्यार करता हूं।' वीडियो में जब राहुल ये बातें कह रहे थे तो प्रियंका गांधी बिना रूके लगातार हंस रहीं थी। प्रियंका गांधी हेलिकॉप्टर में सवार होने से पहले भाई राहुल को लगे लगातक बॉय किया। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पेज पर शेयर की है।

लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी पहली बार दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। अपनी पारंपरिक अमेठी की सीट के साथ वह वायनाड की सीट पर भी चुनाव लड़ रहे हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीप्रियंका गांधीकंधमालकांग्रेसलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो