लाइव न्यूज़ :

राजनीति से इतर राहुल गांधी का मां को शॉल ओढ़ाते तस्वीर ने इंटरनेट पर जीता सबका दिल, जिसने भी देखा देखते रह गए

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 24, 2019 16:48 IST

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस ने 'सत्याग्रह' में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, महासचिव प्रियंका गांधी और कार्यसमिति के सदस्य सहित पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतस्वीर में राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी को शॉल ओढ़ाते दिख रहे हैं।लोग इस तस्वीर को ट्वीट कर रहे हैं और शेयर कर राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं।

देश भर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। इस तस्वीर में राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी को शॉल ओढ़ाते दिख रहे हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 23 दिसंबर को कांग्रेस ने राजघाट पर सत्‍याग्रह करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। 

23 दिसंबर को कांग्रेस के तकरीबन सभी नेता राजघाट पर खुले में बैठ कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन में सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी के साथ आई थीं। जब सभी बैठेने लगे तो सोनिया गांधी को ठंड लगने लगी। इसके बाद वह शॉल ओढ़ने की कोशिश करने लगी। इस पर राहुल गांधी ने फौरन अपनी जगह से उठते हुए अपनी मां को शॉल ओढ़ाया। 

लोग इस तस्वीर को ट्वीट कर रहे हैं और शेयर कर राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस ने 'सत्याग्रह' में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, महासचिव प्रियंका गांधी और कार्यसमिति के सदस्य सहित पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हुए हैं। इस मौके पर सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। बाद में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिंदी और कई अन्य नेताओं ने देश की अलग अलग भाषाओं में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।

नागरिकता संशोधन कानून और हालिया विरोध प्रदर्शनों में छात्रों पर हुए बल प्रयोग की पृष्ठभूमि में मुख्य विपक्षी दल ने सत्याग्रह का आयोजन किया। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ किसी भी प्रदर्शन में राहुल गांधी पहली बार शामिल हुए हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधीसोनिया गाँधीवायरल कंटेंटवायरल वीडियोदिल्लीकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'