लाइव न्यूज़ :

Video: बाबा रोडे शाह दरगाह पर भक्त चढ़ाते है शराब वाली प्रसाद, चढ़ावे के बाद श्रद्धालुओं में ऐसे बाटा जाता है महंगी मदिरा

By आजाद खान | Updated: March 25, 2022 09:53 IST

इस मेला में शामिल होने के लिए दूर-दराज से भी लोग आते हैं और अपनी मन्नत पूरी होने पर शराब का चढ़ावा दिए जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमृतसर के भोमा गांव में बाबा रोडे शाह की दरगाह पर मेला शुरू हो गया है। यह मेला अपने शराब वाले प्रसाद के लिए जाना जाता है। जिनकी मन्नते पूरी हो जाती है वे यहां पर आते हैं।

अमृतसर: पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) में एक अजीबो-गरीब मेला शुरू हुआ है। यहां के भोमा (Bhoma) गांव में बाबा रोडे शाह की दरगाह (Baba Rode Shah Shrine) पर एक मेला लगता है जहां पर प्रसाद के रूप में शराब चढ़ाया जाता है। इस शराब को ठीक प्रसाद की तरह चढ़ावा के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं में बांटा जाता है। इस मेले का एक वीडियो आया है जो अब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देख कर खूब मजे ले रहे है और इसे आगे शेयर भी कर रहे हैं। 

क्या है यह मेला

जानकारी के मुताबिक, बाबा रोडे शाह की दरगाह पर हर साल यह मेला लगता है जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। आपको बता दें कि लोग यहां पर मन्नत पूरी होने के बाद आते हैं और प्रसाद और चढ़ावे के रूप में शराब चढ़ावा देते है। इसके बाद उस शराब को प्रसाद के समान श्रद्धालुओं में बांट देते हैं। वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे लोग अपनी-अपनी चढ़ावे को लेकर दरगाह के बाहर लाइन लगाए हुए हैं और उनका समय आने पर वे शराब वाले प्रसाद को चढ़ा रहे हैं। 

दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालुओं

बताया जा रहा है कि यह बाबा का दरगाह दूर-दूर तक चर्चित है और यहां पर अपनी मुरादे लिए दूर-दराज के इलाकों से लोग आते हैं। इस वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे लोग चढ़ावे के बाद प्रसाद वाली शराब के लिए अपना गिलाह बढ़ा रहे हैं। जिन की मन्नत पूरी हो जाती है वे चढ़ावे के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भी बांट देते हैं। वीडियो में यह भी देखा गया है कि कैसे लोग अपने हैसियत के हिसाब से शराब लेकर आ रहे हैं और बाबा के दरगाह पर चढ़ावा दे रहे हैं। 

टॅग्स :पंजाबअमृतसरशराबवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल